4,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

एंड्रॉयड आधारित टैबलेट और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्वाइप ने नया इलीट डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्लीक डिज़ाइन वाले इस फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 16:08 IST
ख़ास बातें
  • स्वाइप ने नया इलीट डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • फोन में 5 इंच का डिस्प्ले और दो रियर कैमरे
  • फोन की कीमत 3,999 रुपये, साथ में जियो का आकर्षक कैशबैक ऑफर भी
एंड्रॉयड आधारित टैबलेट और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने नया एलीट डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्लीक डिज़ाइन वाले स्वाइप एलीट डुअल में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें शैटर-प्रूफ ग्लास इस्तेमाल हुआ है। एलीट डुअल के सबसे अहम फीचर की बात करें तो फोन के रियर पर एक सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दो रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है।

हार्डवेयर की बात करें तो फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 1 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है। दावा किया गया है कि फोन तेज़ी और चुस्ती से काम करता है, यूज़र को फोन इस्तेमाल करते हुए कहीं ठहराव पेश नहीं आएगा। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है, जिसके दम पर बेहतर वीडियो और वॉयस कॉल आउटपुट का दावा किया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर काम करेगा। पावर देने के लिए इसमें मौज़ूद होगी 3000 एमएएच की बैटरी। फोन सिल्वर, गोल्ड और ब्लैक रंग में उपलब्ध करवाया जाएगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जिसमें सेल्फी फ्लैश भी मौज़ूद है।
Advertisement

इलीट डुअल के लॉन्च पर स्वाइप टेक्नॉलजी के फाउंडर व सीईओ श्रीपाल गांधी ने बताया, ''आज के ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए हमने इलीट डुअल बाज़ार में उतारा है। यह बाज़ार में मौज़ूद सबसे सस्ता डुअल कैमरा स्मार्टफोन है।''

कीमत, उपलब्धता और ऑफर  
स्वाइप डुअल स्मार्टफोन शुक्रवार से शॉपक्लूज़ पर बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की कीमत 3,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो जियो फुटबॉल ऑफर के ज़रिए स्वाइप के ग्राहकों को फोन खरीदने के बाद 2,200 रुपये का जियो कैशबैक मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6582एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: swipe, swipe elite, swipe elite dual
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.