Sony Xperia XZ3 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड पाई से है लैस

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड3 हैंडसेट Android Pie के साथ आएगा। फोन में 6 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) एचडीआर ओलेड ट्राइल्यूमिनस डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2018 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XZ3 में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 3,330 एमएएच की है
  • Sony Xperia XZ3 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है
IFA 2018  से ठीक पहले Sony ने गुरुवार को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ3 से पर्दा उठाया। कई कंपनियों की तरह Sony भी अब हर 6 महीने में अपने पॉर्टफोलियो को अपग्रेड करने की रणनीति पर चल रही है। इसके तहत ही बर्लिन में आयोजित हो रहे इवेंट में Sony Xperia XZ2 हैंडसेट के अपग्रेड को लॉन्च किया गया। डिज़ाइन के लिहाज़ से Sony Xperia XZ3 में बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है। लेकिन यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन को चार कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें अलग से एक शटर बटन है और यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है।
 

Sony Xperia XZ3 की कीमत और उपलब्धता

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड3 की कीमत को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि फोन को सितंबर महीने के आखिर से चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक होगा। यह ब्लैक, व्हाइट सिल्वर, फोरेस्ट ग्रीन और रेड कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि, कलर का विकल्प मार्केट पर भी निर्भर करेगा। इसमें पावर और वॉल्यूम बटन के साथ शटर का बटन भी है। ये सारे बटन स्मार्टफोन के दाये किनारे पर हैं। Sony Xperia XZ3 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

Sony Xperia XZ3 स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड3 हैंडसेट Android Pie के साथ आएगा। इसके सिम पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- सिंगल सिम और डुअल सिम। फोन में 6 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) एचडीआर ओलेड ट्राइल्यूमिनस डिस्प्ले दिया गया है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Sony Xperia XZ3 में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3,330 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0, स्मार्ट स्टेमिना मोड के साथ आता है। फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी65/68 सर्टिफाइड है। इसका वज़न 193 ग्राम है और डाइमेंशन 158x73 x9.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर के लिए जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5, गूगल कास्ट, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3330 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Xperia XZ3

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.