Sony Xperia XZ Premium लॉन्च हुआ भारत में, स्नैपड्रैगन 835 और 19 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से है लैस

जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Sony Xperia XZ Premium को लॉन्च कर दिया। याद रहे कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ आने यह पहला फोन होगा।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 जून 2017 19:12 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपये है
  • Xperia XZ Premium 12 जून से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा
  • भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस यह पहला फोन है
जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Sony Xperia XZ Premium को लॉन्च कर दिया। याद रहे कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ आने यह पहला फोन होगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 2 जून से 9 जून तक चलेगी। प्री-ऑर्डर कराने वाले ग्राहकों को कंपनी 8,990 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त देगी। ल्यूमिनस क्रोम और डीप सी ब्लैक रंग में लॉन्च किए गए इस फोन को सोनी के रिटेल स्टोर, नामी मल्टीब्रांड स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से प्री-बुक कराया जा सकता है। जानकारी दी गई है कि Xperia XZ Premium 12 जून से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा। प्रोसेसर ही इस हैंडसेट की मात्र एक अहम खासियत नहीं है। कंपनी ने डिस्प्ले, डिज़ाइन और मोशन आई कैमरे को लेकर भी बड़े दावे किए हैं।
 

Sony Xperia XZ Premium डिस्प्ले

सोनी के इस हैंडसेट में 5.5 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन हाई डायनामिक रेंज डिस्प्ले है। Sony का कहना है कि यूज़र को अनोखा अनुभव देने के लिए ब्राविया टीवी की तकनीक को हैंडसेट के स्क्रीन में उतारा गया है। इसके अलावा सोनी की ही ट्राई ल्यूमिनस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम प्रोसेसर और मैमोरी

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी जुगलबंदी 4 जीबी रैम से होगी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है और यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट दिया गया है।  
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम कैमरा

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस हैंडसेट में अनोखी कैमरा तकनीक का भी इस्तेमाल किया है। रियर हिस्से पर 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा है। रियर कैमरा ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। एफ/2.0 अपर्चर वाला यह कैमरा 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो कैपचर करने में सक्षम है। साथ में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता भी काम की साबित होगी। अब बात फ्रंट कैमरे की जो 13 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस कैमरे में 22 एमएम वाइड एंगल लेंस है।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम के अन्य फ़ीचर

डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में यूज़र नैनो सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। Sony Xperia XZ Premium एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। बैटरी 3230 एमएएच की है।  कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, गूगल कास्ट, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। सोनी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसे आईपी 65/68 की सर्टिफिकेशन मिली हुई है। डाइमेंशन 156 x 77 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, water resistant
  • 4K HDR display
  • Doesn’t overheat under stress
  • Very good cameras
  • Bad
  • Fiddly SIM card tray
  • Bulky and dated design
  • Chrome version is an acquired taste
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

2160x3840 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.