Sony Xperia XA3 की तस्वीरें लीक, 21:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Sony Xperia XA3 के कथित रेंडर लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीरों से कई अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XA3 में हो सकता है 21:9 डिस्प्ले
  • चार कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है Sony Xperia XA3
  • MWC 2019 के दौरान लॉन्च हो सकता है सोनी एक्सपीरिया एक्सए3

Sony Xperia XA3 की तस्वीरें लीक, 21:9 डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Photo Credit: WinFuture

हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony अपनी Xperia XA-सीरीज़ के आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन में भी बड़ा डिस्प्ले देने की योजना बना रही है। Sony Xperia XA3 के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का पता चला है कि स्मार्टफोन 21:9 डिस्प्ले और साइड-माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia XA3 की लीक हुई तस्वीर में फोन का पिछले हिस्सा भी नजर आ रहा है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे हैं।

WinFuture ने Sony Xperia XA3 के रेंडर को पब्लिश किया है। लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन का भी पता चलता है। लीक हुई तस्वीरों से इस बात का संकेत मिला है कि सोनी अपने आगामी फोन को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर रंग में उतार सकती है। फोन के ऊपरी हिस्से पर बॉर्डर है। Sony Xperia XA3 के निचले हिस्से पर यूसएबी टाइप-सी पोर्ट तो वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर को वॉल्यूम और पावर बटन के बीच में जगह मिलेगी।  

रेंडर से केवल सोनी के आगामी फोन के डिजाइन का पता चल रहा है। लेकिन फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बार में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Sony Xperia XA3 स्मार्टफोन में 5.9 इंच का डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। सोनी ब्रांड का यह फोन एंड्रॉयड पाई के साथ आ सकता है।

Sony Xperia XA3 को कथित रूप से ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है और इसे रूस में सर्टिफाइड भी कर दिया गया है। स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Sony ने फिलहाल इस बात की घोषणा नहीं की है कि आखिर कंपनी अपने इस हैंडसेट को किस दिन लॉन्च करेगी। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि Xperia XA3 से पर्दा 25 फरवरी 2019 को बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Sony Xperia XA3, MWC 2019, MWC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  4. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.