होल-पंच डिस्प्ले वाले Sony Xperia स्मार्टफोन पर चल रहा है काम

Sony स्मार्टफोन में समय बायीं तरफ दिखेगा और बैटरी स्टेटस दायीं तरफ। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि होल-पंच कैमरा मध्य में होना चाहिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2019 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia K8220 को गीकबेंच साइट पर लिस्ट गिया है
  • Sony के इस फोन में क्वाडएचडी स्क्रीन और 6 कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • मल्टी-विंडो फंक्शनालिटी के साथ आ सकता है यह Sony Xperia फोन
जापानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Sony मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2020 में अपना नया फ्लैगशिप एक्सपीरिया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब एक पेटेंट से इशारा मिला है कि सोनी ब्रांड के इस स्मार्टफोन में होल-पंच कैमरा है। WIPO ग्लोबल डिज़ाइन डेटाबेस द्वारा पब्लिश किए गए नए पेटेंट में इस सोनी फोन के यूज़र इंटरफेस को दिखाया गया है। इसकी स्क्रीन में बेज़ल बेहद ही कम हैं। यह सारी जानकारिया GSM Arena की रिपोर्ट से सामने आई है।

पेटेंट में इस्तेमाल किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि नए Sony स्मार्टफोन में समय बायीं तरफ दिखेगा और बैटरी स्टेटस दायीं तरफ। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि होल-पंच कैमरा मध्य में होना चाहिए। स्मार्टफोन में मल्टी-विंडो फंक्शनालिटी के लिए भी सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
 

Sony ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 21:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया है। सेल्फी कैमरे के लिए छेद देने के बाद कंपनी स्क्रीन को और एक्सटेंड कर पाएगी। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी दिए जाने की उम्मीद है। फोन में क्वाडएचडी स्क्रीन और 6 कैमरे दिए जा सकते हैं।

बीते साल Sony ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Sony Xperia 1 के साथ Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus को लॉन्च किया था।
Advertisement

इसके अतिरिक्त Sony Xperia K8220 को गीकबेंच साइट पर लिस्ट गिया है जिससे फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। Sony के इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 465 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,757 स्कोर मिला। रिपोर्ट के मुताबिक,  Sony Xperia K8220 की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Xperia, MWC 2020, MWC, WIPO

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.