Sony Xperia L3 से उठा पर्दा, 3300 एमएएच बैटरी से है लैस

Sony ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले Sony Xperia L3 स्मार्टफोन के साथ Sony Xperia 1, Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus हैंडसेट लॉन्च किए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने सोनी एक्सपीरिया एल3 की कीमत का खुलासा नहीं किया है
  • सोनी एक्सपीरिया एल3 में एंड्रॉयड ओरियो दिया गया है
  • Sony Xperia L3 प्लास्टिक यूनीबॉडी और मेटालिक फिनिश के साथ आता है
Sony ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले Sony Xperia L3 स्मार्टफोन के साथ Sony Xperia 1, Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus हैंडसेट लॉन्च किए। सोनी एक्सपीरिया एल3 में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,300 एमएएच की बैटरी है। Sony Xperia L3 की तुलना में Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus बड़े डिस्प्ले व बेहतर प्रोसेसर के साथ आते हैं। वहीं, Sony Xperia 1 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4K एचडीआर ओलेड डिस्प्ले से लैस है।
 

Sony Xperia L3 की कीमत और उपलब्धता

Sony ने सोनी एक्सपीरिया एल3 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे चुनिंदा मार्केट में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कीमत मार्केट पर निर्भर करेगी। फोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

Sony Xperia L3 प्लास्टिक यूनीबॉडी और मेटालिक फिनिश के साथ आता है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। डिस्प्ले में टॉप और बॉटम पर चिन हैं। सोनी एक्सपीरिया एल3 रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। बायें किनारे पर सिम ट्रे है।
 

Sony Xperia L3 स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एल3 में एंड्रॉयड ओरियो दिया गया है। यह 5.7 इंच के एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले से लैस है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Sony Xperia L3 में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। कैमरा सेटअप बोकेह इफेक्ट, हाइब्रिड ऑटोफोकस और 4x डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Sony Xperia L3 की बैटरी 3,300 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और गूगल कास्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सोनी एक्सपीरिया एल3 का डाइमेंशन 154x72x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.