Sony Xperia Compact फोन 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ इस साल दे सकता है दस्तक

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Sony नए Xperia Compact सीरीज़ को साल 2021 में लॉन्च करेगी। वहीं, अब इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 18:21 IST
ख़ास बातें
  • नए Sony Xperia Compact में दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • नए Sony Xperia Compact में दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • आईफोन 12 मिनी में मौजूद है 5.4 इंच डिस्प्ले

नए Sony Xperia Compact में मिल सकता है 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Sony इन दिनों कथित रूप से नए Xperia Compact स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 5.5 इंच डिस्प्ले फीचर की जाएगी। यह जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। Xperia Compact फोन पिछले कई सालों से खबरों में है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Sony नए Xperia Compact सीरीज़ को साल 2021 में लॉन्च करेगी। वहीं, अब इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है।
 
जानें-माने टिप्सटर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks ने आगामी Sony Xperia Compact स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी Voice के माध्यम से लीक की है। इस फोन का डायमेंशन 140x68.9x8.9mm होगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ दिया जा सकता है।
Advertisement

वहीं, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। सामने आए रेंडर्स के अनुसार, नए सोनी एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट में फ्लैट डिस्प्ले के साथ साथ मोटे बेजल्स दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा बताया यह भी जा रहा है कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिए जा सकते हैं, जो कि फोन के ऊपरी तरफ स्थित होंगे। यकिनन वायर्ड हेडफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए एक राहत की बात है। फोन के बायीं ओर वॉल्यूम रॉकर, कैमरा बटन और पावर बटन को जगह दी गई है। सोनी एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया जा सकता है।  
Advertisement

यह फोन iPhone 12 mini को टक्कर दे सकता है, जो कि Apple का लेटेस्ट कॉम्पेक्ट फोन है जिसमें 5.4 इंच डिस्प्ले मौजूद है। लेकिन नए सोनी एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है, वो भी आईफोन 12 मिनी से काफी कम दाम में।
Advertisement

Hemmerstoffer ने Japanese blog AndroidNext की दो महीने पहले सामने आई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि सोनी साल 2021 की पहली तिमाही में 5.5 इंच कॉम्पेक्ट एक्सपीरिया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी अटकले लगाई गई थी कि फोन का नाम Sony Xperia 1 III Compact या फिर Sony Xperia 5 II Compact हो सकता है। नए सोनी एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट मॉडल को लेकर बाकि के स्पेसिफिकेशन व लॉन्च तारीख का खुलासा होना फिलहाल रहता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Light and convenient
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.