स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन 3 मई को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 मई 2017 10:57 IST
ख़ास बातें
  • 'एसआरटीफोन' सीरीज़ तेंदुलकर के सिग्नेचर वाली पहली सीरीज़ होगी
  • एसआरटीफोन 3 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • स्मार्ट्रोन ने करीब एक साल पहले भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कदम रखा था
स्मार्ट्रोन अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की साझेदारी में पेश किया जाएगा। बता दें कि सचिन तेंदुलकर स्मार्ट्रोन कंपनी के सबसे बड़े कूटनीतिक निवेशक में से एक हैं। स्मार्ट्रोन ने करीब एक साल पहले भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कदम रखा था। कंपनी ने टी.फोन और टी.बुक लॉन्च किए थे। अब, इस घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने ट्वीट कर एक टीज़र जारी किया है। इस टीज़र में 3 मई को लॉन्च किए जाने वाले एसआरटीफोन का ज़िक्र किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने भी शुरू कर दिए हैं।  

ख़बरों के मुताबिक, 'एसआरटीफोन' सीरीज़ तेंदुलकर के सिग्नेचर वाली पहली सीरीज़ होगी। हालांकि, क्रिकेट स्टार तेंदुलकर दर्ज़नों ब्रांड के जुड़े रहे हैं, लेकिन एक स्मार्टफोन के लिए स्मार्ट्रोन के साथ की गई यह अपनी तरह की पहली साझेदारी होगी।

तेंदुलकर ने हाल ही में एक नया अभियान शुरू किया था, जिसके तहत 3 मई को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के अवसर पर उनसे मिलने का मौका मिल सकता है। अभी इस स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बात करें स्मार्ट्रोन टी.फोन की तो यह एक डुअल सिम (माइक्रो-सिम + नैनो सिम) फोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो से लैस इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। टी.फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट के साथ 4 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम मौजूद है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो आईएसओसेल सेंसर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 4 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र हैंडसेट में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartron, smartphone, sachin tendulkar, srtphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.