Sarahah App की दीवानगी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें इस ऐप के बारे में

पिछले एक हफ्ते और ज़्यादा समय से हम और आप देख रहे हैं कि सभी सोशल नेटवर्किंग साइट पर सराहा नाम के एक ऐप का जादू छाया हुआ है। यह ऐप कुछ महीनों पहले लॉन्च हुआ था और मिस्त्र व सऊदी अरब जैसे देशों में यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अगस्त 2017 16:02 IST
ख़ास बातें
  • सराहा एक मैसेजिंग ऐप है, जिसमें यूज़र की पहचान छिपी रहती है
  • ऐप से बिना लॉगइन किए मैसेज भेज सकते हैं
  • इस ऐप से साइबर सुरक्षा को खतरे की बातें कही जा रही हैं
पिछले एक हफ्ते और ज़्यादा समय से हम और आप देख रहे हैं कि सभी  सोशल नेटवर्किंग साइट पर सराहा नाम के एक ऐप का जादू छाया हुआ है। यह ऐप कुछ महीनों पहले लॉन्च हुआ था और मिस्त्र व सऊदी अरब जैसे देशों में यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन अब Sarahah App अचानक से भारत में सुर्खियों में आ गया है और लोगों पर इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

सराहा ऐप क्या है?
सराहा एक ऐसा ऐप है जिससे यूज़र अपना नाम बताए बिना ही मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं। ऐप बनाने वालों का कहना है कि सराहा ऐप के जरिए लोग रचनात्मक अनजान मैसेज के लिए मिलने वाले फीडबैक से सेल्फ डेवलिंग में मदद मिलती है। सराहा एक अरबी शब्द है जिसका मतलब होता है 'ईमानदारी'।

इस ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूज़र को अपनी सराहा प्रोफाइल बनानी होती है जिसे कोई भी देख सकता है। लॉगइन किए बिना भी कोई यूज़र आपकी प्रोफाइल विज़िट कर सकता है और आपके लिए एक अनजान व्यक्ति के तौर पर मैसेज छोड़ सकता है। अगर सामने वाले यूज़र ने लॉगइन किया है तो भी डिफॉल्ट तौर पर मैसेज भेजने वाले का नाम ज़ाहिर नहीं होता है। लेकिन यूज़र अपनी पहचान को ज़ाहिर करने का विकल्प चुन सकते हैं।

मैसेज रिसीव करने वाले यूज़र के ऐप पर, आने वाले सभी मैसेज इनबॉक्स में दिखते हैं। और आप उन मैसेज को फ्लैग, डिलीट, रिप्लाई करने के अलावा उन्हें बाद में आसानी से खोजने के लिए फेवरेट मार्क कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर भी अकाउंट बनाया जा सकता है।

हालांकि, यह ऐप बेहद लोकप्रिय हो रहा है लेकिन इसका एल अलग पहलू भी है। जैसे कि गूगल प्ले पर ऐप को यह आर्टिकल लिखे जाने तक 10,305 बार 5 स्टार रिव्यू मिले लेकिन 9,652 बार 1-स्टार रिव्यू भी मिले हैं। जिससे लगता है कि लोगों की इस ऐप के बारे में राय 50-50 फीसदी बंटी हुई है।
Advertisement

और शायद ऐसा इसलिए भी है कि बिना पहचान बताए ऐप से भेजे जाने वाले मैसेज से नुकसान होने का भी खतरा है। ऐप स्टोर पर कई सकारात्मक रिव्यू में भी चेतावनी दी गई है कि यह ऐप कमजोर दिल वाले लोगों के लिए नहीं है। वहीं एक दूसरे 5-स्टार रिव्यू में बताया गया है कि लोगों को कई नफ़रत भरे मैसेज भी मिल रहे हैं।
Advertisement
 

अब, ऐप के डेवलेपर भी यूज़र के अनुभव को और बेहतर बनाने के इरादे से इसमें कई सुधार कर रहे हैं। ऐप में कई प्राइवेसी फ़ीचर मौज़ूद हैं- जैसे कि सर्च रिज़ल्ट से अपनी प्रोफाइल हटाना, कौन-कौन लोग आपकी प्रोफाइल शेयर कर सकते हैं और आप अनऑथराइज़्ड यूज़र को अपनी प्रोफाइल एक्सेस करने से भी रोक सकते हैं। इसके अलावा आप मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को ब्लॉक कर सकते हैं, इसलिए अगर आपको किसी यूज़र का नाम भले ही ना पता हो लेकिन वो आपको दोबारा मैसेज नहीं भेज पाएंगे।

हालांकि, हमने जितनी देर इस ऐप को इस्तेमाल किया हमें इसका अनुभव ठीकठाक लगा। जब आप इसका इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो दिमाग में सिर्फ एक उद्देश्य ही रहता है और आप फटाफट मैसेज भेज सकते हैं। ऐप का इंटरफेस और बेहतर किया जा सकता था लेकिन जिस तरह का काम यह ऐप करता है उस हिसाब से इसका डिज़ाइन ठीक ही है।
Advertisement

बता दें कि यह पहला ऐप नहीं है जिसमें बिना नाम बताए किसी को मैसेज भेज सकते हैं। Yik Yak, Secret, और Whisper जैसे दूसरे लोकप्रिय ऐप भी हैं जिनका इस्तेमाल भी बिना पहचान ज़ाहिर किए मैसेज भेजनेके लिए किया जाता है। जहां ये मैसेज ज़्यादा सोशल हैं और लोगों के बीच ज़्यादा संवाद हो रहा है। वहीं सराहा का मुख्य उद्देश्य मैसेजिंग पर है और सोशल मीडिया पर कम। इसलिए दूसरे यूज़र की प्रोफाइल पर जाने से आपको कुछ नहीं मिलेगा, अगर उन्होंने अपनी पोस्ट पब्लिक ना की हो।
Advertisement

फिलहाल, सराहा ऐप की भारत में धूम मची हुई है और लोग फेसबुक, ट्विटर पर जमकर मैसेज को साझा कर रहे हैं। लेकिन हमने दूसरे पहचान छिपाने वाले प्लेटफॉर्म बज़ अप और फिज़ल भी देखे हैं। लेकिन सराहा में कुछ बड़े फर्क भी हैं लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि यह ऐप कब तक अपनी लोकप्रियता को कायम रख पाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , sarahah, Sarahah app, cyberbullying, anonymous messaging app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.