सैमसंग ज़ेड2 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,590 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 14:08 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ज़ेड2 टाइज़न ओएस पर चलने वाला पहला 4जी स्मार्टफोन है
  • 4 इंच डिस्प्ले वाले सैमसंग ज़ेड2 की कीमत 4,590 रुपये है
  • सैमसंग का दावा, ज़ेड2 को पूरी तरह से भारत में डेवलप किया गया है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन ज़ेड2 लॉन्च किया है। सैमसंग ज़ेड2 स्मार्टफोन की कीमत 4,590 रुपये है। यह 29 अगस्त से ई-रिटेल प्लेटफॉर्म पेटीएम और सैमसंग ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। यह गोल्ड, ब्लैक और वाइन रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने बताया कि सैमसंग ज़ेड2 को बैंगलुरू स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन टाइज़न ओएस पर चलने वाला सैमसंग का पहला 4जी स्मार्टफोन है। यह एलटीई कैट.4 के सपोर्ट के साथ आता है, यानी यह 150 एमबीपीएस की स्पीड तक के डाउनलोड को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ज़ेड2 के ग्राहक जियो प्रिव्यू ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। रिलायंस जियो के सिम के साथ यूज़र जियो बीट्स, जियो ऑन डिमांड और अन्य सेवाओं का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा यह सिम 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉलिंग के साथ आएगा।

टाइज़न ओएस की बात करें तो कंपनी ने खास भारत के लिए कुछ फ़ीचर डाले हैं। यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इसके साथ माय मनी ट्रांसफर ऐप भी लॉन्च किया है जो स्मार्टफोन पर पहले से इंस्टॉल होगा। इसकी मदद से यूज़र बिना इंटरनेट के भी 5,000 रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे।
Advertisement

सैमसंग का कहना है कि टाइज़न ओएस के लेटेस्ट वर्ज़न में यूज़र गेस्चर अनलॉक फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऊपर स्वाइप करके ऐप्स के बीच में स्विच करना संभव है। हैंडसेट में सैमसंग अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड मौजूद है। इसके बारे में 40 फीसदी डेटा बचत करने का दावा किया गया है। कंपनी ने हाल ही में पेश किए गए एस-बाइक मोड को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया है।
Advertisement

सैमसंग ज़ेड2 स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न ओएस 2.4 पर चलता है। इसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। यह डुअल सिम हैंडसेट 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट में वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर मौजूद है और यूज़र एजडी वॉयस कॉलिंग कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा मौजूद है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 1500 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 4जी में ब्राउज़िंग करने पर 8 घंटे तक चलेगी। स्मार्टफोन में ओटीजी फ़ीचर भी मौजूद है।
Advertisement

ज्ञात हो कि सैमसंग ज़ेड2 कंपनी के टाइज़न ओएस से लैस ज़ेड सीरीज का तीसरा हैंडसेट है। पहले टाइज़न स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड1 को पिछले साल जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल ही अक्टूबर महीने में सैमसंग ज़ेड3 हैंडसेट को पेश किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  2. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  4. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  5. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  6. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  7. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  8. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.