4400mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Samsung W23 5G, W23 Flip 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Samsung W23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2022 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
  • मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
  • Samsung W23 Flip 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है।

Samsung W23 5G में मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का है

Photo Credit: Samsung China

Samsung ने अपने दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। फ्लिप कैटिगरी में कंपनी ने लेटेस्ट डिवाइसेज Samsung W23 5G और Samsung W23 Flip 5G को पेश किया है। दोनों ही फोन में स्पेसिफिकेशंस अलग अलग दिए गए हैं। Samsung W23 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है जबकि Samsung W23 Flip 5G में डाइनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों फोन्स में कंपनी ने क्या कुछ खास दिया है, क्या इनकी कीमत है, आइए इसके बारे में जानते हैं। 
 

Samsung W23 5G, Samsung W23 Flip 5G की कीमत

Samsung W23 5G की कीमत RMB 15,999 (लगभग 1,82,000 रुपये) बताई गई है। जबकि Samsung W23 Flip 5G की कीमत RMB  9,999 (लगभग 1,13,00 रुपये) है। इनके लिए प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है जिसे सैमसंग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। 
 

Samsung W23 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Samsung W23 5G में मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का है जो कि सेकंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड 2X QXGA+ स्क्रीन है। इसमें 2176x1812 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और रिफ्रेश रेट 120Hz का दिया गया है। इसमें जो सेकंडरी डिस्प्ले है वह 6.2 इंच का है और इसमें 904x2,316 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट है। जिसके साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज को पेअर किया गया है।   

Samsung W23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेकंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और साथ में 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा इसमें मिलता है। प्राइमरी डिस्प्ले पर 4 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है और कवर डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। है। डिवाइस 4400mAh बैटरी से लैस है। 
 

Samsung W23 Flip 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Samsung W23 Flip 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें मेन डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह सेकंड जनरेशन डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन है जिसमें  1,080x2,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दूसरी डिस्प्ले 1.9 इंच साइज की है जिसमें 260x512 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट है जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए यह 12MP कैमरा के साथ आता है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 3,700mAh है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Top Smartphones Under 20K (2026): Samsung से Nothing तक, 20 हजार में ये हैं टॉप बजट मोबाइल
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.