Samsung ने पाकिस्तान में शुरू किया मोबाइल फोन का प्रोडक्शन, सरकार को इम्पोर्ट बिल कम होने की उम्मीद

सैमसंग ने पाकिस्तान में मोबाइल फोन्स का प्रोडक्शन करने के लिए लकी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने पाकिस्तान में स्मार्टफोन की असेंबलिंग शुरू की है
  • कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट पूरी तरह मैनुअल है
  • पाकिस्तान सरकार लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना चाहती है

इस वर्ष पाकिस्तान में मोबाइल फोन्स का प्रोडक्शन लगभग दोगुना हुआ है

स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल Samsung ने पाकिस्तान में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इससे पाकिस्तानी सरकार और इंडस्ट्री को इम्पोर्ट बिल में कमी आने की उम्मीद है। Samsung की प्रोडक्शन यूनिट में सीनेटर्स के दौरे के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट ने पाकिस्तान में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए चुनौतियों और इस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ की संभावना के बारे में जानकारी दी।

डॉन न्यूजपेपर की रिपोर्ट में सीनेट की इंडस्ट्रीज एंड प्रोडक्शन की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष, फैजल सब्जवारी के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग ने पाकिस्तान में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी की स्मार्टफोन प्रोडक्शन यूनिट और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा करने वाली इस कमेटी के सदस्यों की फैजल ने अगुवाई की। सैमसंग का लक्ष्य पाकिस्तान में प्रतिवर्ष लगभग 30 लाख हैंडसेट बनाने का है।

फैजल ने कहा, "सैमसंग ने चार महीनों में ही प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसमें लोकल इंडस्ट्री के साथ ही सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए बेहतर माहौल से मदद मिली है। मेरा मानना है कि हमें असेंबलिंग से आगे बढ़कर इंडस्ट्री के लोकलाइजेशन तक जाना चाहिए।"

पाकिस्तान में मोबाइल फोन्स के लोकल प्रोडक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) के डेटा के अनुसार, इस वर्ष के पहले 10 महीनों में लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में मोबाइल फोन्स का प्रोडक्शन लगभग दोगुना होकर लगभग 1.88 करोड़ यूनिट का रहा। हालांकि, मोबाइल फोन्स के लोकल प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के बावजूद इम्पोर्ट में कमी नहीं आई है। जुलाई से अक्टूबर के बीच पाकिस्तान में लगभग 64.47 करोड़ डॉलर के मोबाइल फोन्स का इम्पोर्ट किया गया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में लगभग 56 करोड़ डॉलर का था।
Advertisement

सैमसंग ने पाकिस्तान में मोबाइल फोन्स का प्रोडक्शन करने के लिए लकी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की है। लकी ग्रुप के चीफ, मोहम्मद अली ताबा ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्रति वर्ष लगभग 30 लाख मोबाइल फोन बनाने का है। प्रोडक्शन यूनिट में सभी काम मैनुअल है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है इससे कितना रोजगार मिलेगा।" उन्होंने इससे सहमति जताई कि देश में असेंबलिंग से अधिक लोकलाइजेशन करने की जरूरत है और इसके लिए इंडस्ट्रियल सेक्टर को बड़ा योगदान देना होगा। इससे पाकिस्तान से होने वाले एक्सपोर्ट को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Pakistan, Manufacturing, Smartphone, Import, Government

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.