आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं

Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें कई Galaxy S, Z और A-सीरीज डिवाइसेज शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू किया
  • Galaxy S, Z और A-सीरीज फोन इसमें शामिल किए गए
  • यूजर्स Samsung Members ऐप से बीटा अपडेट इंस्टॉल कर सकते

Photo Credit: Samsung

Samsung ने One UI 8.5 का बीटा प्रोग्राम शुरू कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ फ्लैगशिप या फोल्डेबल फोन्स तक सीमित नहीं रखा है। अब यह बीटा अपडेट कई Galaxy A-सीरीज डिवाइसेज तक भी पहुंच रहा है। One UI 8.5 Android 16 QPR2 पर बेस्ड है और इसमें नए फीचर्स व सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल यह बीटा प्रोग्राम भारत समेत कुछ चुनिंदा देशों में लाइव हो चुका है।

Samsung के मुताबिक, One UI 8.5 बीटा प्रोग्राम फिलहाल भारत, कोरिया, जर्मनी, पोलैंड, अमेरिका और यूके जैसे मार्केट्स में उपलब्ध है। अगर आपका Galaxy डिवाइस इस लिस्ट में शामिल है और आप सपोर्टेड रीजन में रहते हैं, तो आप इस बीटा अपडेट को टेस्ट कर सकते हैं।

Advertisement

सपोर्टेड डिवाइसेज की बात करें तो इसमें Galaxy S25 सीरीज (S25, S25+, S25 Ultra, S25 FE), Galaxy S24 सीरीज (S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE) और Galaxy S23 सीरीज (S23, S23+, S23 Ultra) शामिल हैं। इसके अलावा फोल्डेबल सेगमेंट में Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Z Fold 6, Z Flip 6, Z Fold 5 और Z Flip 5 को भी इस बीटा प्रोग्राम में जगह दी गई है। मिड-रेंज यूजर्स के लिए Galaxy A36 को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इस लिस्ट में और डिवाइसेज जोड़े जा सकते हैं, जिससे ज्यादा यूजर्स को इस अपडेट का एक्सेस मिल सके।

अगर आप One UI 8.5 बीटा को ट्राय करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Samsung Members ऐप के जरिए रजिस्टर करना होगा। ऐप में लॉगिन करने के बाद One UI Beta Program का बैनर दिखाई देगा, जहां से आप इस प्रोग्राम में एनरोल कर सकते हैं। इसके बाद Settings में जाकर Software Update सेक्शन से बीटा अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

Advertisement

Photo Credit: Samsung

ध्यान देने वाली बात यह है कि बीटा अपडेट्स में बग्स या कुछ फीचर्स सही से काम न करने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपडेट इंस्टॉल करने से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप लेना बेहतर रहता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.