दिवाली सेल में फोल्डेबल फोन पर धांसू ऑफर,16,800 रुपये हुआ सस्ता

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Samsung Galaxy Z Fold6 5G पर डिस्काउंट प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Fold6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold6 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है।

Samsung Galaxy Z Fold6 5G में 4,400mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

दिवाली आ रही है और ऐसे में अगर आप नया फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Flipkart पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट Samsung Galaxy Z Fold6 5G पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर प्रदान कर रही है। Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold6 5G  पर मिलने वाली डील से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Fold6 5G Price & Offers


Samsung Galaxy Z Fold6 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,48,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,600 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन जुलाई, 2024 में 1,64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 16,800 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 6 Specifications


Samsung Galaxy Z Fold6 में 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X एक्सटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल और 410ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं इंटरनल में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 374ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Samsung One UI 6.1.1 पर चलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy Z Fold 6 को धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग मिली है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 6 के रियर में ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और एफ/2.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और NFC शामिल है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.