Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide पर काम कर रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में ड्यूल डिस्प्ले है।
Photo Credit: Samsung
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide पर काम कर रहा है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन सैसमंग की नेक्स्ट जेन फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप का हिस्सा होगा, जिसमें Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल हैं। अब यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जहां स्मार्टफोन के हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे कई कनेक्टिविटी फीचर्स का पता चला है। आगामी फोल्डेबल फोन जुलाई में आयोजित होने वाले Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में दस्तक दे सकता है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide अगले महीने 22 तारीख को लंदन में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में अन्य फोल्डेबल फोन के साथ पेश होने वाला है।
SammyGuru की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide सिंगापुर की Infocomm Media Development Authority (IMDA) सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है। डाटाबेस में SM-F971B मॉडल नंबर वाले फोन लिस्ट हुआ। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से 5G, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और अल्ट्रा वाइडबैंड कनेक्टिविटी के सपोर्ट की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि सैमसंग का आगामी फोल्डेबल फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के डेटाबेस पर भी नजर आया था। जहां SM-A857B और SM-F776B को Galaxy Z Flip 8 से संबंधित माना जा रहा है, वहीं SM-D642B और SM-F971B को Galaxy Z Fold 8 Wide से जोड़ा गया।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide Specifications (Expected)
अन्य रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों पैनल में LTPO OLED टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Fold 8 Wide के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। लीक हुई फोटो से साफ होता है कि एलईडी फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के नीचे लगाई जा सकती है। आगामी फोल्डेबल फोन में 4,800mAh की बैटरी होने की उम्मीद है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Samsung का आगामी फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी