Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?

Samsung ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Vivo X Fold 6 और Google Pixel 10 Pro Fold से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 08:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold

Photo Credit: Samsung/Vivo/Google

Samsung ने अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Vivo X Fold 6 और Google Pixel 10 Pro Fold से हो रही है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर मिलता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Vivo X Fold 6 और Google Pixel 10 Pro Fold के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold

Advertisement

कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है। जबकि Vivo X Fold 6 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग ₹1,11,000) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग ₹1,25,000) और 16GB+512GB की कीमत CNY 9,999 (लगभग ₹1,39,000) है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,72,999 है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश का सपोर्ट करती हैं। वहीं प्राइमरी डिस्प्ले 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। वहीं Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2504x2312 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 424 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 6.51 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1120x2528 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 424 ppi पिक्सल डेंसिटी है।  जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Advertisement

प्रोसेसर

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है। वहीं Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।

रैम और स्टोरेज

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 16GB तक RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वहीं Vivo X Fold 6 में 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है। वहीं Vivo X Fold 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X Fold 6 के रियर में F/1.68 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F/2.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X Fold 6 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। वहीं Vivo X Fold 6 में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी आती है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X Fold 6 में 5जी, 4जी एलटीई वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, NavIC और जीपीएस दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.