Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 करेंगे एंड्रॉयड 16 पर काम, कंपनी ने किया कंफर्म

Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8 बीटा प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2025 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8 बीटा प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।
  • One UI 8 ऑफिशियल रोलआउट में AI अनुभव प्रदान करेगा।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर काम करेंगे।

Samsung का One UI 8 आगामी फोल्डेबल फोन में आएगा।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आधिकारिक तौर पर One UI 8 बीटा प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। रिलीज के साथ साउथ कोरियन कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। हालांकि, अभी भी कुछ Galaxy मॉडल Android 15 के साथ One UI 7 अपडेट रिसिव कर रहे हैं। Samsung जल्द ही फ्लैगशिप मॉडल के लिए एंड्रॉयड पेश करने की तैयारी कर रहा है। One UI 8 यूजर्स को अपग्रेड और बेहतर UI अनुभव प्रदान करेगा। आइए One UI 8 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


One UI 8 के फायदे


रिलीज के अनुसार, One UI 8 ऑफिशियल रोलआउट में AI अनुभव प्रदान करेगा जो Galaxy S25 सीरीज में पहली बार पेश किए गए AI फीचर्स को बेहतर करके डेली टास्क को ज्यादा स्मार्ट और आसान बना देगा। इसमें मल्टीमॉडल कैपेसिटी, अलग-अलग डिवाइस फॉर्म फैक्टर के लिए तैयार UX और पर्सनलाइज्ड, प्रोएक्टिव सजेशन आदि शामिल हैं। इंटेलिजेंट मल्टीमॉडलिटी यूजर्स को AI के साथ आसान और सरल कम्युनिकेशन करने में मदद करता है, जिससे यह चेक किाया जाता है कि आप इस समय क्या देख रहे हैं या वॉच कर रहे हैं। अपडेटेड UX Galaxy प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में यूनिक फॉर्म फैक्टर के लिए ऑप्टिमाइज है, जो डेली प्रोडक्टिविटी को बेहतर करता है। One UI 8 यूजर्स के कॉन्टेक्स्ट को भी पहचानेगा और पर्सनलाइज, प्रोएक्टिव सजेशन देगा। वहीं Now Bar1 और Now Brief2 जैसे फीचर्स यूजर्स के टास्क पर ध्यान देते हैं और क्यूरेटेड AI जानकारी के जरिए डेली लाइफ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।
Advertisement

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 7 पर काम कर रहा है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 7 गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। फोल्डेबल फोन की लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। Galaxy Z Fold 7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। Samsung का आगामी फोल्डेबल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के ओवरक्लॉक्ड वर्जन का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। Galaxy Z Fold 7 को Galaxy Z Flip 7 के साथ जुलाई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 

गीकबेंच वेबसाइट पर कथित Galaxy Z Fold 7 मॉडल नंबर SM-F966N के साथ लिस्ट हुआ है। मॉडल नंबर SM-F966U वाला एक समान फोन पहले अप्रैल में बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया था। वहीं मॉडल नंबर SM-F966N फोल्डेबल के कोरियाई वेरिएंट से जुड़ा है। लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें कम से कम 12GB RAM शामिल होगी। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग किए गए फोन में मदरबोर्ड का कोडनेम 'sun' है, जिसमें 6 सीपीयू कोर 3.53GHz पर क्लॉक करते हैं और 2 सीपीयू कोर 4.47GHz की पीक फ्रीक्वेंसी के साथ हैं। कोडनेम और सीपीयू की स्पीड स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लिंक लगती है।
Advertisement

Samsung फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट का ओवरक्लॉक्ड वर्जन शामिल करने की उम्मीद है, जो पिछले फोल्डेबल और Galaxy S25 सीरीज में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के गैलेक्सी के लिए वर्जन की तरह है। इसके अलावा लिस्टिंग में Galaxy Z Fold 7 ने सिंगल कोर स्कोर में 2,617 प्वाइंट और मल्टी कोर स्कोर में 9,369 प्वाइंट मिले हैं। आपको बता दें कि SM-F966U वाले प्रोटोटाइप ने गीकबेंच पर OpenCL टेस्ट में 18,143 प्वाइंट मिले हैं। Galaxy Z Fold 7 को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा हो रही है। इसे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 3.9 मिमी और फोल्ड होने पर 8.9 मिमी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.