Samsung Galaxy Z Fold 7 के साथ खत्म होगी फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या? कूलिंग सिस्टम में भी होगा सुधार!

पिछले कुछ वर्षों में Samsung ने इस पहलू में सुधार करने की कोशिश की है। कुछ महीनों पहले कंपनी ने Galaxy Z Fold SE (स्पेशल एडिशन) को लॉन्च किया था और दावा किया था कि इसमें एक अलग हिंज डिजाइन शामिल है, इसे Z Fold 6 से पतला बनाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 19:34 IST
ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि Z Fold 7 में डिस्प्ले क्रीज लगभग खत्म हो गई है
  • हालांकि, टिप्सटर का कहना है कि 'रोशनी में क्रीज थोड़ा-बहुत फील होगी'
  • इस बार अधिक स्मूथ और ड्यूबेबल हिंज मैकेनिज्म मिलने की उम्मीद जताई गई है

Photo Credit: Samsung

एक टिपस्टर का दावा है कि Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस, Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले क्रीज को "लगभग खत्म" कर दिया गया है। वर्तमान में कई फोल्डेबल डिवाइस मार्केट में उपलब्ध है, लेकिन इन डिवाइस के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय अभी भी इनके डिस्प्ले पर दिखाई देने वाली क्रीज है। सभी फोल्डेबल डिवाइस निर्माताओं का फोकस वर्तमान में अपने डिवाइस के लिए मजबूत हिंज बनाना और डिस्प्ले क्रीज को खत्म करना है। यदि टिप्सटर का लेटेस्ट दावा सही साबित होता है, तो आने वाले समय में हमें Samsung Galaxy Z Fold 7 में ना के बराबर क्रीज देखने को मिलेगी। डिवाइस को लेकर अभी Samsung ने चुप्पी बनाई हुई है, लेकिन इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को पहले ऑनलाइन लीक किया जा चुका है।

X पर एक टिप्सटर (@PandaFlashPro) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले क्रीज को लगभग खत्म कर दिया गया है। पोस्ट में टिप्सटर लिखता है, "Galaxy Fold 7 की डिस्प्ले क्रीज लगभग चले गई है, लेकिन रोशनी में आप इसे थोड़ा-बहुत फील करेंगे।" टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Galaxy Z Fold 7 के साथ-साथ Galaxy Z Flip 7 के वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का साइज भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में एक नया अधिक स्मूथ और ड्यूबेबल हिंज मैकेनिज्म मिलने की उम्मीद जताई गई है।

पिछले कुछ वर्षों में Samsung ने इस पहलू में सुधार करने की कोशिश की है। कुछ महीनों पहले कंपनी ने Galaxy Z Fold SE (स्पेशल एडिशन) को लॉन्च किया था और दावा किया था कि इसमें एक अलग हिंज डिजाइन शामिल है, इसे Z Fold 6 से पतला बनाता है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसी हिंज मैकेनिज्म में और अधिक सुधार कर Z Fold 7 के साथ पेश करे।

समान टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, Galaxy Z Flip 7 में आगामी Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है। इस टिप्सटर ने कहा था कि Galaxy Z Fold 7 के सभी प्रोटोटाइप Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चल रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 

इसी टिप्सटर ने यह भी बताया था कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के प्राइसेज मौजूदा Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के समान रखे जा सकते हैं। वहीं, हाल ही में एक अन्य टिप्सटर (@Jukanlosreve) ने X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि Galaxy Z Flip 7 में Samsung का Exynos 2500 चिपसेट होगा। इस टिप्सटर ने बताया था कि Exynos 2500 में आठ वर्कग्रुप प्रोसेसर्स के साथ Xclipse 950 GPU होगा। इस GPU में AMD के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  2. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.