Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर

अगर आप ज्यादा कीमत होने के चलते लेटेस्ट फोल्डेबल फोन नहीं खरीदा पा रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 08:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने हाल ही में अपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किए हैं। अगर आप ज्यादा कीमत होने के चलते लेटेस्ट फोल्डेबल फोन नहीं खरीदा पा रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Galaxy Z Fold 6 5G इस वक्त फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर मिलने वाली डील से लेकर, डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,49,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹4000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,45,999 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बीते साल जुलाई, 2024 में ₹1,64,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से ₹19,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल है। जबकि दूसरी 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X  आउटर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलत है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी शामिल है। वहीं यह स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.