50 मेगापिक्सल कैमरा, डबल डिस्प्ले वाले Samsung के फोल्डेबल फोन पर 71 हजार का डिस्काउंट, यहां हुआ गजब सस्ता

Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 7.60 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 4400mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 4400mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साल 2023 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 4400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत का मौका मिल रहा है। इसके अलावा अगर पुराना फोन एक्सचेंज में देंगे तो अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Fold 5 5G का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 93,500 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई, 2023 में 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया था। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 71,499 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold 5 5G Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 7.60 इंच की प्राइमरी QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2176x1812 पिक्सल, 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेनसिटी 374ppi और आस्पेक्ट रेशियो 12.6:18 है। वहीं 6.20 इंच की दूसरी फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 904x2316 पिक्सल, 48Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेंसिटी 412ppi और आस्पेक्ट रेशियो 23.1:9 है।  यह फोन 4400mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 5 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 129.90 मिमी, चौड़ाई 154.90 मिमी, मोटाई 6.10 मिमी और वजन 253 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6e, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.