Samsung Galaxy Z Flip7 FE अगले साल होगा लॉन्च, क्या कुछ होगा खास? जानें

Samsung अगले साल Samsung Galaxy Z Flip7 लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung अगले साल Samsung Galaxy Z Flip7 FE लॉन्च करेगा।
  • Samsung Galaxy Z Flip7 FE में Galaxy Z Flip7 के समान डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy Z Flip7 FE में लोअर एंड कैमरा और एक अलग प्रोसेसर होगा।

Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अगले साल Samsung Galaxy Z Flip7 लॉन्च करेगा जो कि इस साल गर्मियों में पेश हुए Samsung Flip6 का अपग्रेड होगा। एक नई अफवाह के अनुसार, यह 2025 में Samsung द्वारा पेश किए जाने वाला इकलौता फ्लिप फोन नहीं होगा। इसके साथ Samsung Galaxy Z Flip7 FE भी आएगा। आइए Samsung Galaxy Z Flip7 FE के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Z Flip7 FE Features


टिप्सटर के अनुसार, Galaxy Z Flip7 FE एक सस्ता वर्जन होगा, जिसमें Samsung Galaxy Z Flip7 के समान डिस्प्ले इस्तेमाल की जाएगी। हालांकि, इसमें लोअर एंड कैमरा और एक अलग प्रोसेसर होगा जो कि कम पावरफुल होगा। अब ग्राहकों को यह कॉम्बिनेशन कितना पसंद आता है या नहीं यह आने वाला वक्त बताएगा। हालांकि, जो ग्राहक कम बजट में फ्लिप फोन चाहते हैं उनके लिए यह बेहतर विकल्प रहेगा।
Advertisement

हालांकि, सिर्फ $100-$200 (लगभग 8,439 रुपये-16,878 रुपये) के लिए अधिकतर खरीदार ज्यादा परवाह नहीं करेंगे, लेकिन अगर यह और भी सस्ता होगा तो यह फोल्डेबल मार्केट में बिक्री के मामले में बहुत बढ़ावा दे सकता है। यह जानकारी डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स रॉस यंग से आई है। इस महीने की शुरुआत में Galaxy Flip FE में Exynos 2400 प्रोसेसर मिलने की अफवाह थी। यह Galaxy S24 लाइनअप में कुछ रीजन में दी जाने वाली चिप है।


Samsung Galaxy Z Flip 6 Specifications


Samsung Galaxy Z Flip 6 में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। वहीं दूसरी 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz है। कैमरा सेटअप के लिए गैलेक्सी Z फ्लिप 6 के रियर में ऑटोफोकस, OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Galaxy Z Flip 6 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.