Samsung Galaxy Z Flip 5G में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट है। XDA Developers की हाल ही की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मॉडल नंबर अमेरिकी मार्केट के Samsung Galaxy Z Flip 5G का है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 जून 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट Samsung Galaxy Z Flip 5G
  • Samsung Galaxy Z Flip 4जी फरवरी में हुआ था लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4जी में दिया गया था डुअल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Z Flip 5G अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy Z Flip 5G मॉडल बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट होने की खबर सामने आई है। वेबसाइट पर लिस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इस जानकारी से संकेत मिला है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी केवल 5जी को ही सपोर्ट नहीं करेगा, बल्कि इसमें अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन Samsung Galaxy Note 20 के साथ अगस्त में लॉन्च होगा। हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट है। XDA Developers की हाल ही की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मॉडल नंबर अमेरिकी मार्केट के Samsung Galaxy Z Flip 5G का है। गौर करने वाली बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के एलटीई वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-F700 है।

गीकबेंच की लिस्टिंग में मदरबोर्ड के लिए "Kona" कोडनेम हाइलाइट किया गया है। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम है। साइट पर इसके अलावा यह जानकारी दी गई है कि फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 दिया जाएगा। हाल ही कि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4जी फरवरी में डुअल रियर कैमरा, 3,300 एमएएच बैटरी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप भी 8 जीबी रैम के साथ आया था, हालांकि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी को लेकर खबर है कि यह 5 अगस्त को Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग इनके साथ नेक्स्ट जनरेशन फोल्ड 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.