सैमसंग गैलेक्सी एस7 प्लस, एस7 एज प्लस के बारे में जानकारी सामने आई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015 14:36 IST
सैमसंग अगले साल अपने हाई-एंड गैलेक्सी स्मार्टफोन के चार वेरिएंट पेश कर सकती है। इस ओर इशारा एक थर्ड-पार्टी एक्सेसरी वेबसाइट ने किया है। सैमसंग गैलेक्सी फोन के चार वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज प्लस होंगे। आईटी स्किन्स ने गैलेक्सी एस7 के चारों वेरिएंट के केस (Case) को अपनी साइट पर लिस्ट किया है।

इस एक्सेसरी निर्माता कंपनी ने गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस, गैलेक्सी एस7 एज और गैलेक्सी एस7 एज के कई केस लिस्ट किए गए हैं। गौर करने वाली बात है कि थर्ड पार्टी एक्सेसरी निर्माता द्वारा डिजाइन किए गए कवर और केस हैंडसेट की लीक हुई डिजाइन पर आधारित होते हैं। संभव है कि वास्तविक तौर पर हैंडसेट की डिजाइन थोड़ी अलग हो।
Advertisement

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के 'प्लस' वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। इससे पहले भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने भी गैलेक्सी एस7 के चार वेरिएंट लॉन्च किए जाने का दावा किया था।

फिलहाल गैलेक्सी एक्स7 के अन्य वेरिएंट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम एज वेरिएंट में डुअल-एज डिस्प्ले होने की उम्मीद कर सकते हैं, और गैलेक्सी एस7 प्लस के गैलेक्सी एस7 के अपग्रेडेड वर्ज़न होने की।
Advertisement
 

 कंपनी के ट्रेड शो शेड्यूल के आधार पर एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग का गैलेक्सी एस7 सीईएस 2016 में नहीं लॉन्च किया जाएगा। ताजा जानकारी यह है कि गैलेक्सी एस7 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एस7 चुनिंदा मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलेगा और कुछ में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा 8890 चिपसेट पर। दरअसल, एक पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग ने क्वालकॉम के साथ समझौता किया है जिसके तहत दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी को नए चिपसेट के इस्तेमाल करने का अप्रैल 2016 तक एक्सक्लूसिव अधिकार मिला हुआ है। इसका मतलब है कि कोई और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्नैपड्रैगन 820 से लैस अपने हैंडसेट को सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइस से पहले पेश नहीं कर सकती।

सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रेशरसेंसेटिव स्क्रीन के साथ आएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में किया गया है। गैलेक्सी एस7 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा इसमें फास्ट चार्ज़िंग की क्षमता होगी। इसके अलावा सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 के कुछ वेरिएंट में रेटिना स्कैनर को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.