सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव हुआ लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 जून 2016 13:20 IST
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 का एक्टिव वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एस7 एक्टिव सैंडी गोल्ड, कैमो ग्रीन और टाइटेनियम ग्रे कलर में 10 जून से एटीएंडटी के जरिए मिलेगा। यह स्मार्टफोन 30 महीने के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर 26.50 डॉलर और 24 महीनों के लिए 33.13 डॉलर पर उपलब्ध होगा। गैलेक्सी एस7 एक्टिव की कीमत 795 डॉलर (करीब 53,150 रुपये) है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव (2560×1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन 5.1 इंच क्वाड एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 4 है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है। रैम 4 जीबी एलपीडीडीआर4 है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (200 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

सैमसंग के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रग्ड डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन आईपी68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है।

सैमसंग का गैलेक्सी एस7 एक्टिव एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148.8 x 75.0 x 9.9 मिलीमीटर और वजन 185 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , GPS with GLONASS, NFC 4000mAh battery
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.