Samsung और Xiaomi ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन, क्रमश:
Galaxy S25 और Xiaomi 15 को लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस हाई-लेवल हार्डवेयर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं, जो यूजर्स के लिए एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करने का दावा करते हैं। हालांकि, इन दोनों फोन में कई समानताएं भी हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हैं जो आपके फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आप भी असमंजस में हैं कि Samsung Galaxy S25 और Xiaomi 15 के बीच किसे चुनना चाहिए, तो हम यहां इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना विभिन्न पहलुओं में कर रहे हैं, जो आपको एक अंतिम फैसले पर पहुंचने में मदद करेगा।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 और
Xiaomi 15 दोनों ही फ्लैगशिप डिवाइस हैं और मजबूत व टिकाऊ बिल्ड के साथ आते हैं। दोनों में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और दोनों अधिक प्रीमियम मटेरियल से बने हैं। वहीं, दोनों ही फोन कॉम्पैक्ट भी हैं, जिनमें से Samsung Galaxy S25 में 6.2-इंच का 1080x2340 पिक्सल FHD+ Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600 nits पीक ब्राइटनेस लेवल और HDR10+ सपोर्ट करता है। स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं, दूसरी ओर Xiaomi 15 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्टेड 6.36 इंच LTPO OLED डिस्प्ले है। शाओमी इसके शैटरप्रूफ प्रोटेक्शन से लैस होने का दावा करती है।
दोनों फोन में IP68 रेटेड बिल्ड मिलता है, जो इन्हें पानी और धूल से सुरक्षित रखने का दावा करता है। Samsung Galaxy S25 की मोटाई 7.2mm और वजन 162 ग्राम है, जबकि Xiaomi 15 की मोटाई 8.08mm और वजन 189 ग्राम है।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: परफॉर्मेंस
दोनों फोन Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite मिलता है, जो तेज और कुशल परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। दोनों ही फोन 12GB तक LPDDR5X RAM से लैस आते हैं। वहीं, दोनों में ही UFS 4.0 टाइप स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन Android 15 पर आधारित अपने-अपने कस्टम यूजर इंटरफेस पर चलते हैं, जिनमें Samsung का One UI 7 और Xiaomi का HyperOS 2 है।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: कैमरा
Samsung Galaxy S25 में बैक में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP वाइड एंगल (85 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू) मेन रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। वहीं, Xiaomi 15 में भी तीन कैमरा हैं और तीनों 50MP लेंस हैं, जिनमें से मेन f/1.6 वाइड एंगल लेंस, एक f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा f/2.0 टेलीफोटो लेंस है। दोनों 8k @ 30 FPS और 4k @ 60 FPS पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। Samsung फोन Full HD @ 240 FPS कर सकता है, जबकि Xiaomi 15 में Full HD @ 960 FPS और HD @ 1920 FPS की क्षमता भी है।
Samsung Galaxy S25 में 12MP f/2.2 वाइड एंगल सेल्फी कैमरा, जबकि Xiaomi 15 में 32MP f/2.0 वाइड एंगल कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: बैटरी
Galaxy S25 में 4,000mAh Li-ion की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर, Xiaomi 15 में 5,400mAh Silicon Carbon बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: अन्य स्पेसिफिकेशन्स
दोनों फोन में एक समान कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं, जिनमें Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4, A-GPS, Glonass और USB Type-C 3.2 शामिल हैं। शाओमी फोन Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट करता है। दोनों में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगे हैं। दोनों लगभग सभी बेसिक सेंसर से लैस हैं।
Samsung Galaxy S25 vs Xiaomi 15: कीमत
Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 12GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है। यह 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स में भी है।
Xiaomi 15 को चीन में लॉन्च किया गया है और देश में इसकी कीमत 4,499 युआन (करीब 53,500 रुपये) है। इसे जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।
सैमसंग Galaxy S25 बनाम शाओमी 15
|
|
|
डिस्प्ले | | |
Refresh Rate | 120 Hz | 120 Hz |
Resolution Standard | FHD+ | 1.5K |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 6.20 | 6.36 |
रिज़ॉल्यूशन | 1080x2340 पिक्सल | 1200x2670 पिक्सल |
प्रोटेक्शन टाइप | गोरिल्ला ग्लास आरमोर | - |
आस्पेक्ट रेशियो | - | 20:9 |
हार्डवेयर | | |
प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर | ऑक्टा-कोर |
प्रोसेसर मॉडल | स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट | स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट |
रैम | 12 जीबी | 12 जीबी |
इंटरनल स्टोरेज | 128 जीबी | 256 जीबी |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | नहीं | नहीं |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप | नहीं | - |
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट | नहीं | नहीं |
कैमरा | | |
रियर कैमरा | 50-मेगापिक्सल (f/1.8) + 12-मेगापिक्सल (f/2.2) + 10-मेगापिक्सल (f/2.4) | 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल |
No. of Rear Cameras | 3 | 3 |
फ्रंट कैमरा | 12-मेगापिक्सल (f/2.2) | 32-मेगापिक्सल |
No. of Front Cameras | 1 | 1 |
पॉप-अप कैमरा | नहीं | नहीं |
Lens Type (Second Rear Camera) | Ultra Wide-Angle | - |
Lens Type (Third Rear Camera) | Telephoto | - |
सॉफ्टवेयर | | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड | एंड्रॉ़यड |
स्किन | One UI 7 | Xiaomi HyperOS 2 |
कनेक्टिविटी | | |
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट | 802.11 एएक्स | 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स |
ब्लूटूथ | हां | हां |
एनएफसी | हां | हां |
यूएसबी टाइप सी | हां | हां |
सिम की संख्या | 2 | 2 |
Wi-Fi Direct | हां | - |
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी | हां | हां |
Wi-Fi 7 | - | हां |
इंफ्रारेड डायरेक्ट | - | हां |
सिम 1 | | |
सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम |
4जी/ एलटीई | हां | - |
सिम 2 | | |
सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम |
4जी/ एलटीई | हां | - |
सेंसर | | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां | - |
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | हां | हां |
कंपास/ मैगनेटोमीटर | हां | हां |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां | हां |
जायरोस्कोप | हां | हां |
बैरोमीटर | हां | हां |
फेस अनलॉक | - | हां |