Samsung Galaxy S25 में मिलेगी 12GB RAM, जानें फीचर्स

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy S25 में 12 GB RAM दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy S25 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S25 पर काम कर रहा है जो कि जनवरी में दस्तक देने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर कंफ्यूजन है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 जनवरी की शुरुआत में आएगा या आखिर में आएगा। धीरे-धीरे अनुमानित लॉन्च का समय नजदीक आने से पहले अब एक बेंचमार्क रन से नई जानकारी सामने आई है। इसके बेस मॉडल में 12GB रैम होगी जो कि एंट्री लेवल मॉडल की तुलना में बढ़ोतरी है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ऐसे में उम्मीद है कि Samsung Galaxy S25 में 8GB RAM नहीं रहेगी, लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषणा से पहले कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। Samsung Galaxy S25 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आएगा या नहीं, इसकी सटीक जानकारी लॉन्च तारीख के साथ होगी। Samsung के अगले फ्लैगशिप डिवाइसेज से संबंधित यह बड़ा रहस्य है।

बेंचमार्क प्रोटोटाइप में क्वालकॉम के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि मॉडल कोरियन मार्केट में आने वाला मॉडल है। यह साफ तौर पर एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में लीक हुए रेंडर के आधार पर Galaxy S25 अपने पिछले मॉडल के समान ही रहने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy S24 Specifications


Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। Galaxy S24 में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 70.6 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 167 ग्राम है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी और वाई-फाई 6E नेटवर्ट सपोर्ट है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.