Samsung Galaxy S25 सीरीज कल होगी पेश, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव!

Samsung कल 22 जनवरी को अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को लॉन्च होने लिए तैयार है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.8 या 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कल 22 जनवरी को अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में तीन मॉडल Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि Samsung Galaxy S25 Slim नाम का नया चौथा मॉडल भी दस्तक दे सकता है। इन सभी मॉडल गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Galaxy S25 सीरीज में क्या कुछ मिल सकता है।


Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च इवेंट कहां देखें


Advertisement
Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कल यानी कि 22, जनवरी 2025 तक Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च इवेंट को लाइव देखा जा सकता है।


Samsung Galaxy S25 Series Specifications (Expected)


Samsung Galaxy S25 Ultra टॉप-एंड फ्लैगशिप मॉडल होगा। इस फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 6.8 या 6.9 इंच की AMOLED QHD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद होगी। कई लीक्स से पता चला है कि स्मार्टफोन क्वाड-कैमरा सेटअप का सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या सेंसर अपग्रेड होंगे या यह 200 मेगापिक्सल प्राइमरी वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो कैमरा, 3x टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा बरकरार रखेगा। 
Advertisement

वहीं Galaxy S25 और S25 Plus में 12GB RAM के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, इन मॉडल की सटीक बैटरी साइज का खुलासा नहीं हुआ है। Galaxy S25 Plus अपने बड़े फॉर्म फैक्टर के चलते बड़ी बैटरी और एक बड़ी डिस्प्ले से लैस होगा,जिसकी मोटाई लगभग 6.7 इंच हो सकती है। इसके अलावा Galaxy S25 में 6.2 इंच की छोटा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।


Samsung Galaxy S25 Slim Features


रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि Galaxy S25 Slim की मोटाई सिर्फ 6.4 मिमी होगी जो कि इसे Galaxy S25 सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बना देगी। कीमत के मामले में यह Galaxy S25 और Galaxy S25 Plus के बीच होने की उम्मीद है। वहीं इसमें स्पेसिफिकेशन काफी हद तक समान हो सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Series Design


Advertisement
Samsung Galaxy S25 सीरीज के शुरुआती मॉडल का डिजाइन काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है। इसमें फ्लैट साइड, फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट बैक डिजाइन होगा। हालांकि, S25 Ultra में नया डिजाइन मिल सकता है, जो कि कथित तौर पर शार्प कॉर्नर के बजाय राउंडेड कॉर्नर हो सकते हैं, जिससे फोन लंबे समय तक पकड़ने पर कंफर्टेबल साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  2. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  3. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  9. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  10. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.