Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले स्टोरेज, कलर, सेल डेट समेत सभी डिटेल लीक!

टॉप वेरिएंट Galaxy S25 Ultra 1TB तक स्टोरेज में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में 12GB और 16GB तक रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं।
  • सेल 9 फरवरी से शुरू हो सकती है।
  • टॉप वेरिएंट Galaxy S25 Ultra 1TB तक स्टोरेज में आ सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung की चिरप्रतिक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 लॉन्च से पहले आए दिन लीक्स में नजर आ रही है। कंपनी सीरीज को 22 जनवरी को Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के बारे में लगभग हरेक डिटेल अबतक लीक्स और अफवाहों के माध्यम से सामने आ चुकी है। सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। अब लॉन्च से पहले इसके कलर वेरिएंट्स स्टोरेज ऑप्शन और सेल डेट तक भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में सभी खास बातें। 

Samsung Galaxy S25 सीरीज का कथित लॉन्च 22 जनवरी को होने जा रहा है। सीरीज के संभावित Galaxy S25, Galaxy S25+, और Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन मॉडल्स के बारे में सभी डिटेल्स ऑनलाइन लीक्स के माध्यम से बाहर आ चुके हैं। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से इसके स्टोरेज और कलर ऑप्शंस का खुलासा किया है। Galaxy S25 और Galaxy S25+ में 256GB और 512GB वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन Blue Black, Silver Shadow, Pink Gold, Coral Red, Mint, और Navy या Icy Blue शेड्स में आ सकते हैं। 

Advertisement
सीरीज का टॉप वेरिएंट Galaxy S25 Ultra भी तीन स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है जिसमें 256GB, 512GB, और 1TB का ऑप्शन मिल सकता है। यह मल्टीपल कलर्स जैसे Titanium Gray, Titanium Black, Titanium Silver Blue, Titanium Pink Gold, Titanium White Silver, Titanium Jade Green, और Titanium Jet Black में आ सकता है। रैम की बात करें तो सीरीज में 12GB और 16GB तक रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Series Sale in India (Expected)
सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर की घोषणा कर दी है। संभावना है कि भारत में सेल 9 फरवरी से शुरू हो सकती है। सीरीज के लॉन्च में अब हफ्ते भर का ही समय बचा है। फैंस को सैमसंग की इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि Apple जैसे अपने प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करने हेतु कंपनी इस सीरीज में क्या नया लेकर आती है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.