Samsung के सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge की लॉन्च टाइमलाइन एक बार फिर लीक!

Samsung Galaxy S25 Edge एक फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन में पेश किया गया है, जिसमें डुअल सेंसर को वर्टिकल सेक्शन में स्टैक किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है
  • एक रिपोर्ट का दावा था कि इसे 16 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्चस किया जाएगा
  • इसकी सेल मई में शुरू होने की उम्मीद जताई गई है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बार्सिलोना में हुए MWC में Galaxy S25 Edge को पेश किया। यह स्मार्टफोन पहली बार जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान टीज किया गया था। S25 Edge को Galaxy S25 सीरीज का सबसे स्लिम मॉडल माना जा रहा है। यूं तो Samsung ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। अब, एक टिप्सटर ने फिर से इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक दावा किया है।

X पर एक जाने-माने टिप्सटर @MaxJmb ने दावा किया है कि Samsung Galaxy S25 Edge को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। यहां टिप्सटर ने सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछली रिपोर्ट की बात करें, तो इसके 16 अप्रैल को चुनिंदा मार्केट में कदम रखने की उम्मीद है। पिछला दावा दक्षिण कोरियाई न्यूज पोर्टल की ओर से आया था। इसी रिपोर्ट में कहा गया था कि स्मार्टफोन की सेल मई से शुरू होगी।

Samsung Galaxy S25 Edge एक फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल नए डिजाइन में पेश किया गया है, जिसमें डुअल सेंसर को वर्टिकल सेक्शन में स्टैक किया गया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.84mm मोटा है, जिससे यह Samsung के सबसे पतले स्मार्टफोनों में से एक बन जाता है। इस अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन को हासिल करने के लिए कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी और कैमरा कॉन्फिगरेशन में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे इसका वजन भी हल्का हो गया है। इसका वजन लगभग 162 ग्राम बताया जा रहा है।

Galaxy S25 Edge में स्टैंडर्ड S25 मॉडल से बड़ी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसका डिस्प्ले साइज 6.7-इंच के करीब हो सकता है, जो S25 Plus वेरिएंट के बराबर होगा। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी कम की गई है, और इसमें 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो इस सीरीज के अन्य मॉडल्स की तुलना में छोटी होगी।
Advertisement

Galaxy S25 Edge में 200MP ISOCELL HP2 प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो कि Galaxy S25 Ultra में भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, यह फोन अल्ट्रा-वाइड कैमरा तक सीमित रह सकता है और इसमें 12MP सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की संभावना जताई जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.