38 हजार से ज्यादा गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत, देखें पूरा ऑफर

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका तगड़ा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ल दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका तगड़ा साबित हो सकता है। अमेजन पर इस वक्त भारी कीमत में कटौती हुई है। ई-कॉमर्स साइट पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है। Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Price & Offers


अमेजन पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट 91,490 रुपये में लिस्टेड है। यह फोन बीते साल जनवरी में 1,29,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 27,350 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई,वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 Ultra 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिलहै। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.