Samsung Galaxy S23 Ultra की खरीद पर बचाएं 50,999 रुपये, सिर्फ आज है मौका!

Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8 इंच की Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 Ultra पर प्री सेल ऑफर में 50,999 रुपये बचत हो सकती है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S23 Ultra को फरवरी, 2023 में लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा पर फिलहाल प्री सेल ऑफर चल रहा है। अगर आप आज Samsung Galaxy S23 Ultra को खरीदते हैं तो 50,999 रुपये बचत कर सकते हैं। जी हां यह प्री सेल ऑफर आज खत्म होने वाला है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S23 Ultra पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy S23 Ultra पर ऑफर


Samsung Galaxy S23 Ultra पर प्री सेल ऑफर के तहत 50,999 रुपये तक बचत हो सकती है। Samsung की ऑफिशियल साइट के अनुसार, इस दौरान 47,999 रुपये के Galaxy Watch4 Classic LTE और Galaxy Buds2 को महज 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कैशबैक (SBI Bank क्रेडिट कार्ड) या एक्सचेंज बेनिफिट्स के तौर पर 8,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। Samsung Shop ऐप पर वेलकम वाउचर के तहत 2,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy 23 Ultra में 6.8 इंच की Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के कस्टम वेरिएंट के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.1 पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 78.1, चौड़ाई 163.4, मोटाई 8.9mm और वजन 234 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung के इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.