Galaxy S25 FE के लॉन्च से पहले Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ 40500 रुपये सस्ता

सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर बंपर ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung आज इस साल अपना दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाली है। उम्मीद है कि इस दौरान Samsung Galaxy S25 FE 5G पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर बंपर ऑफर मिल रहा है। अगर आप कम दामों में फ्लैगशिप का मजा लेना चाहते हैं तो यह मौका बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G Price & Offers

Advertisement

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि फरवरी, 2022 में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो साउथ इंडियन बैंक डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,499 रुपये हो जाएगी। अब लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन 40,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 43,150 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में अधिकतम लाभ पूरी तरह से एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3088 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S22 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.