Samsung Galaxy S21 Ultra फोन S Pen सपोर्ट के साथ दे सकता है दस्तक

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले 2K उर्फ QHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
  • फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसमें S पेन स्लॉट देगी या नहीं
  • Samsung Galaxy S21 में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन Galaxy S21 सीरीज़ में मौजूद स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन से संबंधित लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि यह फोन S पेन सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। जाने-माने टिप्सटर ने ट्विटर पर साझा किया है सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन एस पेन सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, इसे अलावा स्मार्टफोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने फिलहाल न तो सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के बारे में कोई जानकारी दी है और न ही इस सीरीज़ के बारे में। यदि यह लीक सही साबित होती है, तो Galaxy Note सीरीज़ का भविष्य अनिश्चित हो जाएगा।

जाने-माने टिप्सटर Ice Universe ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन 100 प्रतिशत एस पेन सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह सपोर्ट असल में फोन में एस पेन स्लॉट के साथ आएगा Galaxy Note सीरीज़ की तरह या फिर गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा एस पेन के लो लैटेंसी इनपुट का इस्तेमाल करने में सक्षम होगा। तब-तक सैमसंग ने एस पेन सपोर्ट को लेकर गैलेक्सी नोट सीरीज़ में ही पेश किया है।
Advertisement

SamMobile की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन Digitiser underneath डिस्प्ले के साथ आ सकता है, ताकि इसमें एस पेन इनपुट को पिक किया जा सके। गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा स्मार्टफोन एस पेन सपोर्ट के साथ आएगा यदि यह लीक सही साबित होती है तो फ्लैगशिप गैलेक्सी एस लाइनअप और फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट सीरीज़ के बीच का अंतर कम हो जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले 2K उर्फ QHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्क्रीन स्पेसिफिकेशन की वजह से कंपनी ने फोन में Digitiser जोड़ने का निर्णय लिया होगा, क्योंकि यह स्टाइलस यूज़र्स के लिए 1080p 120Hz डिल्प्ले की तुलना में अधिक बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

यह पहली बार नहीं है, जब गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा को लेकर जानकारी दी गई है कि यह फोन एस पेन सपोर्ट के साथ आएगा। इससे पहले अगस्त में भी ऐसी ही जानकारी सामने आई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.