Samsung Galaxy S21 सीरीज़ होगी कितनी महंगी, लॉन्च से पहले समाने आया नया लीक

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की यूरोपियन कीमत को लीक किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेस 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 849 (लगभग 76,400 रुपये) होनी चाहिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • जनवरी महीने में लॉन्च होगी सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़
  • Galaxy S21, Galaxy S21+ में मिलेगा 128 और 256 जीबी स्टोरेज

Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं

Samsung Galaxy S21 सीरीज़ अगले महीने दस्तक देने वाली है, हालांकि लॉन्च से पहले फोन की कथित कीमत ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कुछ दिन पहले Samsung Galaxy S21 Ultra को स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए थे और अब कीमत की जानकारी भी लीक कर दी गई है। गैलेक्सी एस21 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।

WinFuture की रिपोर्ट में Samsung Galaxy S21 सीरीज़ की यूरोपियन कीमत को लीक किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 के बेस 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 849 (लगभग 76,400 रुपये) होनी चाहिए। वहीं इसके ऊपर के मॉडल की कीमत EUR 50 (लगभग 4,500 रुपये) और होगा और इससे अधिक में 256 जीबी विकल्प की कीमत EUR 899 (लगभग 80,900 रुपये) होगी।

कथित रूप से Samsung Galaxy S21+ के 128 जीबी बेस मॉडल की कीमत EUR 1,049 (लगभग 94,400 रुपये) होगी और 256 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,099 (लगभग 98,900 रुपये) होगी। इस सीरीज़ के सबसे प्रीमियम Samsung Galaxy S21 Ultra मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन स्टोरेज विकल्प में आएगा। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि फोन के 128 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,349 (लगभग 1,21,400 रुपये) होगी और इसके 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,399 (लगभग 1,25,900 रुपये) होगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का सबसे महंगा 512 जीबी मॉडल की कीमत EUR 1,529 (लगभग 1,37,600 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यूरोप के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग VAT रेट होने की वजह से कीमत भी अलग हो सकती है। यही नहीं यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में 5जी स्टैंडर्ड बन गया, वहां 4जी मॉडल बिल्कुल लॉन्च नहीं किया जाएगा। 
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.