Samsung Galaxy S21+ का डिज़ाइन लीक, Galaxy S21 के रियर कैमरा पैनल की भी मिली झलक

माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो हैं Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2020 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21+ में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • गैलेक्सी एस21+ स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है
  • Samsung Galaxy S21 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

कथित रूप से कंपनी Samsung Galaxy S21 फ्लैगशिप फोन का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू कर सकती है

Samsung Galaxy S21+ स्मार्टफोन का डिज़ाइन टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर लीक कर दिया गया है। बता दें, गैलेक्सी एस21 सीरीज़ पिछले कुछ महीनों से खबरों में बनी हुई है, लेकिन पिछले हफ्ते से सीरीज़ से जुड़ी लीक्स की रफ्तार तेज़ हो गई है। वहीं, अलग से Samsung Galaxy S21 के कैमरा हाउसिंग मॉड्यूल की भी झलक ऑनलाइन देखने को मिली है, जो कि पहले लीक हो चुके रेंडर्स जैसा ही है। हालांकि, इस संबंध में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही इस लाइनअप की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो हैं Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra। कथित रूप से कंपनी गैलेक्सी एस21 फ्लैगशिप फोन का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू कर सकती है, जिसके बाद इस सीरीज़ को जनवरी 2021 तक पेश किया जा सकता है।

टिप्सटर Ice universe ने Samsung Galaxy S21+ के रेंडर्स ट्विटर पर साझा किए हैं। रेंडर्स में देखा जा सकता है कि फोन के सभी किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, इसके अलावा फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है जो कि स्क्रीन के टॉप सेंटर में स्थित है। वहीं, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को स्क्रीन के दायें किनारे पर जगह दी गई है।

जहां Ice universe के रेंडर्स में फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है, वहीं MySmartPrice ने फोन के RAW CAD रेंजर्स साझा किए हैं जिसमें फोन को सभी साइड्स से दिखाया गया है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एस21+ स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले और 161.5×75.6×7.85mm माप के साथ आएगा। डिज़ाइन के लिहाज़ से यह फोन Galaxy S21 से काफी मेल खाता है।
 

एक अन्य लीक में टिप्सटर Camie Ngo ने Samsung Galaxy S21 के रियर कैमरा मॉड्यूल की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। यह पहले लीक हुए रेंडर्स से काफी मेल खाता है, जिसमें भी ऐसा ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप यूनिक वार्प-अराउंड डिज़ाइन के साथ देखने को मिला था। रेंडर के मुताबिक जहां ज्यादातर स्मार्टफोन में फ्लैश लाइट कैमरा मॉड्यूल के अंदर स्थित होती है वहीं इस फोन की फ्लैश लाइट को मॉड्यूल के बाहर जगह दी गई है। गैलेक्सी एस21 फोन में 6.2 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके चारों ओर स्लिम बेजल्स मौजूद होंगे।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा जिसके रेंडर्स गैलेक्सी एस21 के साथ लीक किए गए थे, इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी स्क्रीन 6.7 और 6.9 इंच के बीच हो सकती है। इसके अलावा इस फोन में एस पेन सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि इस पेन के लिए फोन में किसी प्रकार का विशेष स्लॉट नहीं दिया जाएगा। सैमसंग कथित रूप से इस नेक्स्ट-जनरेशन फ्लैगशिप सीरीज़ को अगले साल जनवरी में लॉन्च करने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज़ के प्रोडक्शन का काम दिसंबर में शुरू हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21 Ultra, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.