Samsung Galaxy S20 Fan Edition (Galaxy S20 Lite) को 2020 की चौथी तिमाही में लॉन्च किए जाने का दावा

दावा किया गया है कि Samsung Galaxy S20 Fan Edition स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा, जो 120 हर्टज़ डिस्प्ले से लैस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 Fan Edition में हो सकता है होल-पंच डिज़ाइन
  • हाल ही में Samsung फोन गीकबेंच साइट पर हुआ था लिस्ट
  • दावा है कि फोन में मौजूद होगा 6 जीबी रैम

Galaxy Note 20 सीरीज़ और Galaxy Fold 2 होंगे अगस्त में लॉन्च

Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 Lite को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया जाएगा और IP68 सर्टिफाइड बिल्ट होगा। बता दें, हाल ही में यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ था, जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम की जानकारी मिली थी। संभावना है कि गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन स्मार्टफोन Galaxy S10e के इतिहास को एक बार फिर दोहराएगा, जो पिछले साल लॉन्च हुआ एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन था लेकिन Galaxy S10 सीरीज़ फ्लैगशिप मॉडल्स की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी कम थी।

Ice Universe नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि Samsung Galaxy S20 Fan Edition स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा, जो 120 हर्टज़ डिस्प्ले से लैस होगा। यह भी बताया गया है कि नए फोन में 3.3 मिलीमीटर के सेल्फी कैमरा डायमीटर के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फीचर किया जाएगा।

 सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन IP68 बिल्ड सर्टिफाइड होगा और इसकी कीमत भी कम होगी। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी बताया कि फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जो हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में भी सामने आया था। इस लिस्टिंग में 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 आदि की भी जानकारी हासिल हुई थी।

हालांकि, Samsung ने गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन या फिर गैलेक्सी एस20 लाइट के बारे में कोई जानकारी आधाकिरिक रूप से पेश नहीं की है। फिर भी दक्षिण कोरियाई कंपनी की पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट में यह संकेत मिला था कि कंपनी का नया मॉडल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है, यानी कि Galaxy Note 20 सीरीज़ और Galaxy Fold 2 के लॉन्च के बाद एक नया फोन लॉन्च किया जाएगा। नया मॉडल तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है जो एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.5 पर काम करेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.