Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S10 सीरीज़ से सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठा लिया गया। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने इवेंट में तीन नए मॉडल पेश किए- Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10e।

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 01:30 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं Galaxy S10 सीरीज़ के तीनों फोन
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हैं तीनों ही गैलेक्सी एस10 हैंडसेट
  • Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट को भी पेश किया गया

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e

Samsung Galaxy S10 सीरीज़ से सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट में पर्दा उठा लिया गया। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने इवेंट में तीन नए मॉडल पेश किए- Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10e। तीनों ही स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं, जैसे कि प्रोसेसर, एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन के साथ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर।

Samsung Galaxy S10 और Galaxy S10+ के ज़रिए कंपनी ने पहली बार अपने डिवाइस में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल को इस सीरीज़ की अहम खासियतों में से एक माना जा सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्मार्टफोन डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनके बारे में पहला HDR10+ सर्टिफाइड डिस्प्ले होने का दावा है। डिस्प्ले में ब्लू लाइट रिडक्शन फीचर होने की जानकारी दी गई है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S10e में कैपसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर है। सैमसंग का कहना है कि यह कॉम्पेक्ट साइज़ में प्रीमियम अनुभव देने वाला डिवाइस है।
Advertisement

Galaxy S सीरीज़ के पुराने जेनरेशन वाले डिवाइस की तरह गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के हैंडसेट भी IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

कंपनी ने इवेंट में Samsung Galaxy S10 5G वेरिएंट को भी पेश किया है। यह 6.7 इंच डिस्प्ले, 3D डेप्थ कैमरा और 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है। इस फोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e की कीमतें

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 63,900 रुपये) से शुरू होती है। यह प्रिज़्म ब्लैक, प्रिज़्म ब्लू, प्रिज़्म ग्रीन और प्रिज़्म व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S10+ की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 71,000 रुपये) से शुरू होती है। यह प्रिज़्म ब्लैक, प्रिज़्म ब्लू, प्रिज़्म ग्रीन और प्रिज़्म व्हाइट रंग के अलावा सेरामिक ब्लैक व सेरामिक व्हाइट रंग में भी उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S10e की कीमत 749.99 डॉलर (करीब 53,300 रुपये) से शुरू होती है। यह कैनेरी यलो के अलावा प्रिज़्म ब्लैक, प्रिज़्म ब्लू, प्रिज़्म ग्रीन और प्रिज़्म व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के तीनों ही फोन की बिक्री 8 मार्च से अमेरिकी मार्केट में शुरू हो जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने इन हैंडसेट को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

अभी Samsung ने गैलेक्सी एस10 5जी वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
   

Samsung Galaxy S10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10 कई मार्केट में डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वन यूआई का इस्तेमाल हुआ है। Galaxy S10 में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा मार्केट में फोन को 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।

फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy S10 में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरबीजी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। इसका डाइमेंशन 149.9x70.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
 

Samsung Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10+ कई मायनों में गैलेक्सी एस10 जैसा ही है। इसमें 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पिक्सल डेनसिटी 438 पीपीआई है। इसमें गैलेक्सी एस10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन 8 जीबी रैम के अलावा एक 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है।
 

Galaxy S10+ का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 वाला ही है। लेकिन फ्रंट पैनल पर इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर Galaxy S10 वाला ही है। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस आरजीबी डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy S10+ की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी। तीनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स गैलेक्सी एस10 वाले ही हैं। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 157.6x74.1x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

Samsung Galaxy S10e स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई कुछ हद तक गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ जैसा ही है। लेकिन कुछ बड़े अंतर भी हैं। फोन में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ फ्लैट डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। लेकिन इसकी पिक्सल डेनसिटी 522 पीपीआई है। प्रोसेसर वही है। लेकिन रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Samsung Galaxy S10e का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 और Galaxy S10+ से काफी अलग है। गैलेक्सी एस10ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। सेटअप 0.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा गैलेक्सी एस10 वाला ही है।

Samsung Galaxy S10e की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स में भी ज़्यादा अंतर नहीं है। इस हैंडसेट में हार्ट रेट सेंसर नहीं मिलेगा। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3,100 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x69.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10, Galaxy S10, Galaxy S10e
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.