Samsung Galaxy On8 (2018), Redmi Note 5 Pro और Zenfone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की तुलना रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On8 (2018) की कीमत है 16,999 रुपये
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है
Samsung ने बुधवार को भारतीय मार्केट में अपनी गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy On8 (2018) को उतारा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की कीमत 16,999 रुपये है। सैमसंग की अपनी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन की अहम खासियतों में दो रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3500 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। सैमसंग को अपने इस फोन से बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन इसके लिए राह आसान नहीं होगी। हैंडसेट की भिड़ंत सीधे तौर पर बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से होगी। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) की तुलना रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 से की है।
 

Samsung Galaxy On8 (2018) बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Zenfone Max Pro M1: कीमत

Galaxy On8 (2018) को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। दो रियर कैमरे वाले सैमसंग के इस फोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी।

दूसरी तरफ, Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है।


वहीं, ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy On8 (2018) vs Redmi Note 5 Pro vs Zenfone Max Pro M1: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) में 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। Galaxy On8 पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिवाइस है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। सैमसंग का यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी की अपनी सैमसंग एक्सपीरियंस स्किन है।
Advertisement
 
Samsung Galaxy On8 (2018) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/1.9 है। हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3500 एमएएच की है।
 

कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट का डुअल रियर कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। रियर कैमरे सैमसंग के लाइव फोकस फीचर के साथ आते हैं। इस फीचर की मदद से यूज़र बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। कैमरे में बैकग्राउंड ब्लर शेप, पोर्ट्रेट डॉली और प्रोट्रेट बैकड्रॉप जैसे फीचर दिए गए हैं। इस फोन में सैमसंग मॉल और चैट ओवर वीडियो जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

Advertisement
डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 (2018) बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच5.99 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
720x1480 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.005.995.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1480 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18.5:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-404-
प्रोटेक्शन टाइप
--गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2562000128

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल (f/1.9)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.9)8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
-एलईडीएलईडी
रियर ऑटोफोकस
--फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Samsung Experience UX-MIUI 9

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-हां
सिम की संख्या
222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
Wi-Fi Direct
-हांहां
एनएफसी
--नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
--नहीं
यूएसबी ओटीजी
--हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
--नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
नहींहांहां
फेस अनलॉक
-हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांहां
जायरोस्कोप
-हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
--नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
--हां
बैरोमीटर
--नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
--नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 5 Pro, Zenfone Max Pro M1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.