Samsung Galaxy On6 की बिक्री शुरू, यहां से खरीदें

हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy On6 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की अपनी वेबसाइट सैमसंग शॉप पर 14,490 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2018 11:24 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है
  • फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी
हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy On6 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की अपनी वेबसाइट सैमसंग शॉप पर 14,490 रुपये में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीद  पाएंगे। Samsung Galaxy On6 की सबसे अहम खासियत सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसके अलावा Samsung का यह फोन चैट ओवर वीडियो, सैमसंग मॉल और माय गैलेक्सी वीडियो जैसे फीचर के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy On6 की कीमत और लॉन्च ऑफर

Galaxy On6 को 14,490 रुपये में बेचा जा रहा है। गैलेक्सी ऑन6 खरीदने वाले ग्राहक 49 रुपये में फ्लिपकार्ट के मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को चुन सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का विकल्प भी है। Samsung Galaxy On6 खरीदने पर Jio सब्सक्राइबर 2,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पाएंगे। इसके लिए 198 रुपये या 299 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराना होगा। इसके अलावा यूज़र को 198 रुपये या उससे महंगे प्लान से पहली चार बार रीचार्ज करवाने पर डबल डेटा का फायदा मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy On6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले इस फोन में सैमसंग के अपने एक्सीनॉस सीरीज़ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह हैंडसेट 1.6 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। लाइव स्टीकर्स, स्टांप्स और फिल्टर्स जैसे फीचर रियर कैमरा का हिस्सा हैं। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। इसके साथ भी एक एलईडी फ्लैश मौज़ूद है और यह सेंसर भी एफ/1.9 अपर्चर वाला है। सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड की मदद से यूज़र बेहतर तस्वीरों की उम्मीद कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र फेस अनलॉक का भी मज़ा ले पाएंगे।
Advertisement

हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन में 4जी वीओएलटीई जैसे आम कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy On6

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.