सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी रैम होने की जानकारी लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2016 13:13 IST
सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने में अभी 6 महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है,लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक वीबो यूज़र ने दावा किया है कि सैमसंग के गैलेक्सी नोट 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी का रैम होगा।
 
इस वीबो यूज़र ने हैंडसेट के बारे में और जानकारियां भी साझा की हैं। गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का स्लिम'आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले होगा। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इस टिप्सटर ने'आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले के बारे में कुछ नहीं बताया है।
 
वीबो पर पोस्ट किया गया है कि गैलेक्सी नोट 6 का स्क्रीन 'ज्यादा पतला बन' जाएगा। अभी साफ नहीं है कि इससे टिप्सटर का क्या मतलब है। संभव है कि गैलेक्सी नोट 6 बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आए।
 
दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी नोट 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि गैलेक्सी के अन्य हाई-एंड हैंडसेट की तरह गैलेक्सी नोट 6 भी दो प्रोसेसर के विकल्प के साथ आएगा।
Advertisement

इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Advertisement
 
गौरतलब है कि सैमसंग 21 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन गैलेक्सी एस7के साथ गैलेक्सी ए7 एज हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.