सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 के 'लाइट' वर्ज़न में होगा स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और 4 जीबी रैमः रिपोर्ट

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 मई 2016 11:59 IST
कुछ हफ्तों पहले ही ख़बर आई थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन के दो नए वर्ज़न पर काम कर रही हैं। एक वर्ज़न फ्लैट स्क्रीन वाला है और दूसरा कर्व्ड एज वाला। अब ताजा जानकारी इस हैंडसेट के लाइट वर्ज़न के बारे में सामने आई है।

दावा किया गया है कि यह वेरिएंट स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 5.8 इंच के 1080 पिक्सल डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से लैस है। मज़ेदार बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। एक पुरानी के रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 6 में 4000 एमएएच की बैटरी होगी। नोट 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर या सैमसंग का एक्सीनॉस 8890 चिपसेट हो सकता है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ आने का दावा किया जा रहा है।

गैलेक्सी नोट 6 के लाइट वर्ज़न का खुलासा चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किए गए एक पोस्ट से हुआ। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि सैमसंग द्वारा नहीं की गई है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम होने की खबर सामने आई थी। गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का 'स्लिम आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले होगा। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है।
Advertisement

याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। सैमसंग इस फैबलेट को अगस्त की जगह जुलाई में लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.