सैमसंग गैलेक्सी मेगा ऑन और गैलेक्सी ओ7 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 29 सितंबर 2015 10:39 IST
साल की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी मेगा ऑन और गैलेक्सी ग्रांड ऑन स्मार्टफोन डेवलप किए जाने का पहली बार खुलासा हुआ। अब ये हैंडसेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है और इनके बेंचमार्क रिजल्ट भी सार्वजनिक हुए हैं। लिस्टिंग और बेंचमार्क नतीजों से एक बार फिर इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ओ7 या गैलेक्सी ग्रांड ऑन स्मार्टफोन जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क टेस्ट से गुजरा है। ये जानकारी सामने आई है कि यह एक मिड रेंज स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले को लिस्ट किया गया है। इसमें 64 बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट, एड्रेनो 306 जीपीयू, 1 जीबी रैम, 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी जानकारी मिली है। बेंचमार्क के नतीजे दो अलग-अलग स्क्रीन साइज का जिक्र करते हैं, 5.8 इंच और 5 इंच। यह इस ओर इशारा कर रहा है कि एक वक्त पर एक ही फैमिली के दो स्मार्टफोन को बेंचमार्क किया गया था।

पुरानी रिपोर्ट में गैलेक्सी ग्रांड ऑन में 5 इंच का डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 सीपीयू और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने का दावा किया गया था।
अब बात सैमसंग गैलेक्सी मेगा ऑन की। इस स्मार्टफोन टीना की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इस 4जी स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी टीएफटी डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर, 1 जीबी का रैम, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसका डाइमेंशन 151.8x77.5x8.2 मिलीमीटर है। पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गैलेक्सी मेगा ऑन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होगी।

सैमसंग ने फिलहाल इन हैंडसेट को मार्केट में उतारने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। याद रहे कि कंपनी ने पिछले हफ्ते भारत में 6,300 रुपये में सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.