Samsung Galaxy M55 5G का भारत में लॉन्च टीज, प्राइस भी लीक! जानें सबकुछ

फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 10:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं, प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
  • बैटरी 5000mAh की है।
  • यह फोन IP67 रेटेड है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बन जाता है।

Samsung Galaxy M55 5G फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। फोन 28 मार्च को ब्राजील में लॉन्च हो चुका है। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने फोन का भारत में लॉन्च टीज कर दिया है जो बताता है कि फोन बहुत जल्द भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला है। साथ ही कंपनी ने भारतीय वैरिएंट के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए हैं। भारत में फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। इतना ही नहीं, इसकी प्राइसिंग भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन एक बजट रेंज डिवाइस होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy M55 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च टीज कर दिया है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है जहां पर फोन का कलर, रियर डिजाइन और साइड व्यू देखा जा सकता है। यहां पर Samsung Galaxy M55 5G का प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1 बताया गया है। कंपनी ने यहां पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग को लेकर अहम जानकारी दी है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G price in India (rumoured)

Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर वाले Samsung Galaxy M55 5G की भारत में कीमत (Samsung Galaxy M55 5G price in India) लॉन्च से पहले लीक हो गई है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके प्राइसिंग डिटेल्स शेयर किए हैं। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट ₹26,999 में बताया गया है। अगला वेरिएंट 8GB+256GB कंफिग्रेशन में ₹29,999 की कीमत का बताया गया है। जबकि टॉप वेरिएंट 12GB+256GB के साथ ₹32,999 में बताया गया है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G specifications

Samsung Galaxy M55 5G के ब्राजील मॉडल की बात करें तो फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में पंचहोल डिजाइन है। यह एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। जिस पर कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन दी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। जैसा कि भारतीय वेरिएंट के लिए भी टीज किया गया है, फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है। बैटरी 5000mAh की है। जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सैमसंग ने दिया है। फोन में 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज है। यह फोन IP67 रेटेड है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बन जाता है। इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • Bad
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  2. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  3. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  4. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  2. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  3. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  4. आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
  5. Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
  6. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  8. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.