Samsung Galaxy M44 5G फोन Snapdragon 888 चिपसेट और 6GB रैम के साथ आएगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट

Geekbench पर एक Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M446K से लिस्ट किया गया है। पिछले कुछ M-Series स्मार्टफोन के मॉडल नंबर को देखा जाए, तो यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M44 हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench पर एक Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M446K से लिस्ट हुआ है
  • स्मार्टफोन Samsung Galaxy M44 हो सकता है
  • Samsung Galaxy M34 5G (SM-M346B) का सक्सेसर होगा

Samsung Galaxy M44 5G हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M34 5G का सक्सेसर हो सकता है

पिछले कुछ समय से चर्चा है कि Samsung मार्केट में Galaxy  M44 5G स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है। हालांकि, कोरियाई दिग्गज ने अभी तक इस मॉडल नंबर को लेकर कोई खास जानकारी जारी नहीं की है। अब, बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर Samsung SM-M446K से एक स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, जिसके Samsung Galaxy M44 5G होने की उम्मीद है। लिस्टिंग से इस अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है।

Geekbench पर एक Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M446K से लिस्ट किया गया है। पिछले कुछ M-Series स्मार्टफोन के मॉडल नंबर को देखा जाए, तो यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy M44 हो सकता है, जो Samsung Galaxy M34 5G (SM-M346B) का सक्सेसर होगा। लिस्टिंग में स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग रिजल्ट भी दिए गए हैं।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, Samsung SM-M446K (कथित Galaxy M44 5G) को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,531 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,771 स्कोर मिला है। इसके अलावा, इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लिस्ट किए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन में कोडनेम 'lahaina' वाला एक मदरबोर्ड होगा है और फोन 1.80GHz पर चलने वाले ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस होगा। इसमें 1.80GHz पर चार कोर, 2.42GHz पर तीन कोर और 2.84GHz पर एक प्राइम कोर होगा। 

Geekbench listing of Samsung SM-M446K
Photo Credit: Geekbench

चिपसेट का ये कोर सेटअप Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से मेल खाता है। इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि इस कथित Galaxy M44 5G में 6GB रैम होगी और यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 13 OS पर चलेगा।
Advertisement

इस गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung SM-M446K को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है और न ही अभी तक सैमसंग ने इस फोन को लेकर किसी भी प्रकार की कोई स्पष्टता प्रदान की है। ऐसा भी हो सकता है कि स्मार्टफोन केवल कोरियाई मार्केट के लिए बनाया जा रहा हो। फिलहाल यह इस डिवाइस की पहली लिस्टिंग है। हम आने वाले दिनों में इसे लेकर कुछ अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद करते हैं।

Samsung ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Galaxy M34 5G को लॉन्च किया था। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1280 SoC मिलता है। फोन 50MP OIS प्राइमरी कैमरा से लैस रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.