Samsung Galaxy M30 में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे

Samsung कंपनी नई Galaxy M सीरीज़ पर भी काम कर रही है। गैलेक्सी एम10 और एम20 के बाद अब Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 जनवरी 2019 16:23 IST
ख़ास बातें
  • 6.38 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा Galaxy M30
  • एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं Galaxy M30 में
  • Samsung Galaxy M30 का नाम गैलेक्सी एम3 भी हो सकता है

Samsung Galaxy M30 में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे

इस साल सभी की नजरें वैसे तो दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज पर टिकी हुई हैं। लेकिन बता दें कि कंपनी नई Galaxy M सीरीज़ पर भी काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के अंतर्गत Galaxy M10, M20 और M30 को उतारा जा सकता है। Samsung गैलेक्सी एम10 और एम20 के बाद अब Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Galaxy M30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन AllAboutSamsung द्वारा लीक किए गए हैं। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि गैलेक्सी एम30 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Samsung Galaxy M20 की तरह ही इस फोन में भी जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। Galaxy M30 के कॉन्सेप्ट रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में इनफिनिटी-यू वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक देखने को मिली है। फोन में 6.38 इंच (1080x2220 पिक्सल) डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप (13 मेगापिक्सल और दो 5 मेगापिक्सल सेंसर) और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

इसका डाइमेंशन 159x75.1x8.4 मिलीमीटर है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कुछ समय पूर्व Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन को गीकबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि हैंडसेट में एक्सीनॉस 7885 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी गैलेक्सी एम सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन को इस महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.