Samsung Galaxy M21 की कीमत में कटौती, जानें कितना सस्ता हुआ

Samsung Galaxy M21 को कंपनी ने भारत में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनकी लॉन्च के समय कीमत क्रमश: 13,499 रुपये और 15,499 रुपये थी।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 2 मई 2020 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 जबरदस्त 6,000 एमएएच बैटरी से है लैस
  • 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया था लॉन्च
  • हाल ही में GST रेट बढ़ने से गैलेक्सी एम21 की कीमत में भी हुआ था इजाफा

Samsung Galaxy M21 की भारत में कीमत 13,199 रुपये से शुरू होती है

Samung Galaxy M21 की कीमत में कटौती हुई है। स्मार्टफोन की अब भारत में कीमत 13,199 रुपये से शुरू होती है। हाल ही में मोबाइल फोन पर जीएसटी रेट 12 प्रतिशत से बढ़ा कर 18 प्रतिशत हो गया था, जिसके चलते कथित तौर पर सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी थी। फोन को मार्च में भारत में 6,000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती ऐसे समय में हुई है जब सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनिंदा ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में स्मार्टफोन बेचने की अनुमति दे दी है।
 

Samsung Galaxy M21 price in India (new)

गैलेक्सी एम21 को सैमसंग ने भारत में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनकी लॉन्च के समय कीमत क्रमश: 13,499 रुपये और 15,499 रुपये थी। इसके बाद मोबाइल फोन पर जीएसटी रेट में बढ़ोतरी के बाद इनकी कीमत बढ़ कर क्रमश: 14,222 रुपये और 16,499 रुपये हो गई। अब कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट की कीमत घटा दी है और ग्राहक इन्हें क्रमश: 13,199 रुपये और 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि Galaxy M21 को केवल वे लोग ऑनलाइन खरीद सकेंगे, जो केंद्र सरकार द्वारा घोषित ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में रहते हैं। रेड ज़ोन में रहने वालों को अगले आदेश तक इंतजार करना होगा, क्योंकि फिलहाल इन क्षेत्रों में गैर-ज़रूरी सामान की डिलिवरी बंद है।
 

Samsung Galaxy M21 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ Mali-G72 MP3 GPU दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

Samsung Galaxy M21 में आगे की तरफ 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फेस अनलॉक विकल्प पहले से उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Samsung ने अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.