Samsung Galaxy M17 5G भारत 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5nm Exynos प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन कई एआई बेस्ड फीचर्स प्रदान करता है। आइए Galaxy M17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M17 5G Price

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 12,499 रुपये, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 13,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 15,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर्स में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी।

Advertisement

Samsung Galaxy M17 5G Specifications

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340  पिक्सल और ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग 6nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB/6GB/8GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इसमें गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5जी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.5 मिमी, चौड़ाई 77.9 लंबाई 164.4 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.