Samsung Galaxy M11 के अहम स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Samsung Galaxy M11 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 की स्क्रीन 6.1 इंच के आसपास हो सकती है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम11 का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है
  • गैलेक्सी एम11 के संबंध में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
Samsung Galaxy M11 को होल-पंच डिस्प्ले के साथ जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी एम11 को एक नए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और चुनिंदा स्पेसिफिकेशन के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के बारे में Techie Jerry नाम की वेबसाइट द्वारा दी गई। इसमें फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। यह फ्रंट कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित है। फोन के निचले हिस्से का बॉर्डर थोड़ा चौड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M11 की स्क्रीन 720x1560 रिजॉल्यूशन वाली होगी और पिक्सल डेनसिटी 280 पीपीआई। हालांकि, स्क्रीन साइज़ लिस्ट नहीं किया गया है। पिक्सल डेनसिटी और रिजॉल्यूशन के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि स्क्रीन 6.1 इंच के आसपास होगी। लीक के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू होगा। यह भी पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 एंड्रॉयड 10 पर अधारित सैमसंग वन यूआई कोर 2.0 पर काम करेगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी एम11 को जनवरी में वाई-फाई अलाइंस की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे साफ था कि फोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन वाई-फाई अलाइंस वेबसाइट पर Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy A11 के साथ लिस्ट हुआ था।

दिसंबर 2019 में गैलेक्सी एम11 पर काम चलने की जानकारी सबसे पहले सामने आई थी। इस दौरान पता चला था कि फोन 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज  के साथ आएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.