Samsung Galaxy M02s हो सकता है Galaxy A02s का रीब्रांडेड वर्ज़न

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन Google Play supported devices लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M025F के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का कोडनेम “a02q” है, जो कि नवंबर में पेश किए Galaxy A02s का भी कोडनेम है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02s फोन मॉडल नंबर SM-M025F के साथ लिस्ट है
  • लिस्टिंग में फोन का कोडनेम “a02q” है
  • नवंबर में पेश हुए Samsung Galaxy A02s का कोडनेम भी “a02q” था

Samsung Galaxy A02s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung Galaxy M02s कंपनी की गैलेक्सी M सीरीज़ का नया स्मार्टफोन हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन Google Play supported devices लिस्टिंग में दिखा है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन से संबंधित ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं होता है, लेकिन कथित रूप से यह जरूर सामने आया है कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन Samsung Galaxy A02s का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन वेबसाइट पर “a02q” कोडनेम के साथ लिस्ट है, जो कि गैलेक्सी ए12एस का कोडनेम रहा है। आपको बता दें, सैमसंग ने गैलेक्सी ए02एस स्मार्टफोन को इस साल Galaxy A12 के साथ पेश किया था।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन Google Play supported devices लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-M025F के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का कोडनेम  “a02q” है, जो कि नवंबर में पेश किए Galaxy A02s का भी कोडनेम है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे साफ होता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम02एस फोन भारत व कुछ अन्य मार्केट्स में गैलेक्सी ए02एस के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च हो सकता है।

हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung India साइट के सपोर्ट पेज में नया सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-M025F/DS के साथ लिस्ट हुआ है, जो कि अब-तक सैमसंग गैलेक्सी एम02 के साथ जुड़ा हुआ है। वहीं, अब गैलेक्सी एम02एस सुर्खियों में आ गया है।

यदि गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन गैलेक्सी ए02एस स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी गैलेक्सी ए02एस स्मार्टफोन जैसे ही होंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A02s specifications

गैलेक्सी ए02एस में 6.5-इंच का एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है और स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (1 टीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

फोटो और वीडियो के लिए, Galaxy A02एस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

फोन में 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और चार्जिंग के लिए फोन माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.