Samsung Galaxy M02 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशन

गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 128 और मल्टी-कोर स्कोर 486 था। इसके अलावा यब फोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा, जो कि एक एंट्री लेवल मॉडल हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02 में मिलेगा डुअल-सिम सपोर्ट
  • यह फोन Galaxy A02s या फिर Galaxy A02 जैसा हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन गीकबेंच पर भी हो चुका है लिस्ट

Samsung Galaxy M02 एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो सकता है

Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जो कि इसके तुरंत लॉन्च की ओर इशारा देता है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-025F/DS है और लिस्टिंग से यह पुष्टि हो जाती है कि यह फोन डुअल-सिम स्मार्टफोन होगा। हालांकि, इसके अलावा यहां फोन से संबंधित अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं होता, लेकिन यह फोन इसी मॉडल नंबर गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि यह फोन 3 जीबी रैम से लैस होगा और इसके ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा जिसकी बेस फ्रीक्वैंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ होगी।

लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Root MyGalaxy द्वारा सार्वजनिक की गई हैं। कथित Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन की BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह फोन डुअल-सिम फंक्शन को सपोर्ट करेगा। हालांकि, Gadgets 360 द्वारा BIS लिस्टिंग की स्वतंत्र रूप से जांच नहीं की गई है।

आपको बता दें, यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जैसे कि गीकबेंच पर यह फोन इसी SM-025F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 128 और मल्टी-कोर स्कोर 486 था। इसके अलावा यब फोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा, जो कि एक एंट्री लेवल मॉडल हो सकता है।

ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन में दो स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M025F_DS और SM-A025F_DS के साथ लिस्ट हुए हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन Galaxy A02s नाम के साथ लिस्ट हैं। इससे इशारा मिलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम02 फोन Galaxy A02s या फिर Galaxy A02 का रीब्रांड वर्ज़न हो सकता है। यह फोन कथित रूप से वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग पर भी लिस्ट हुआ था, जहां यह फोन मॉडल नंबर SM-M025F/DS के साथ स्थित था और इस फोन में 2.4GHz वाई-फाई सपोर्ट मौजूद था।
Advertisement

इसके अलावा, Nemko AS वेबसाइट की लिस्टिंग में कई सैमसंग फोन SM-A025F/DS, SM-A025F, SM-M025F/DS, SM-A025M/DS और SM-A025M मॉडल नंबर के साथ दिखे थे। SM-A025M मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A02 का है। हालांकि, गैलेक्सी ए02 मॉडल नंबर के साथ SM-M025F/DS मॉडल नंबर वाला मॉडल नंबर लिस्ट है। तो ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि Galaxy A02 को कुछ रीज़न में गैलेक्सी एम02 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M02, Samsung Galaxy M02 Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.